Homeव्यवसायGold Silver Rate Today: ईरान जंग का असर! चांदी ₹13,000 महंगी, सोना...

Gold Silver Rate Today: ईरान जंग का असर! चांदी ₹13,000 महंगी, सोना भी उछला, अब क्या है गोल्ड-सिल्वर की कीमत?


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Silver Rate Today: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सीधे भारतीय बाजार में दिखने लगा है। मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात के कारण वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है और निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर भाग रहे हैं। इसी वजह से सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार उछाल आया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी जहां एक झटके में करीब 10 हजार रुपये तक महंगी हो गई, वहीं सोने के भाव में भी करीब 2 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखने को मिली।

Gold Silver Rate Today

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,700 रुपये बढ़कर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई है। इससे पहले यह करीब 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर थी। वहीं चांदी की कीमत में और भी तेज उछाल देखने को मिला। एक किलो चांदी करीब 13 हजार रुपये महंगी होकर 2.73 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इससे पहले इसका भाव करीब 2.60 लाख रुपये प्रति किलो था।

Gold Rate In India: देश के 20 बड़े शहरों में सोने के भाव (Gold Rate 11 March 2026)

शहर 24K गोल्ड 22K गोल्ड 18K गोल्ड
दिल्ली ₹1,60,400 ₹1,47,000 ₹1,20,300
मुंबई ₹1,60,250 ₹1,46,850 ₹1,20,100
कोलकाता ₹1,60,250 ₹1,46,850 ₹1,20,100
चेन्नई ₹1,60,250 ₹1,46,850 ₹1,20,100
बेंगलुरु ₹1,60,250 ₹1,46,850 ₹1,20,100
हैदराबाद ₹1,60,250 ₹1,46,850 ₹1,20,100
पुणे ₹1,60,250 ₹1,46,850 ₹1,20,100
अहमदाबाद ₹1,60,250 ₹1,46,850 ₹1,20,100
जयपुर ₹1,60,400 ₹1,47,000 ₹1,20,300
लखनऊ ₹1,60,400 ₹1,47,000 ₹1,20,300
पटना ₹1,60,400 ₹1,47,000 ₹1,20,300
चंडीगढ़ ₹1,60,400 ₹1,47,000 ₹1,20,300
सूरत ₹1,60,250 ₹1,46,850 ₹1,20,100
भुवनेश्वर ₹1,60,250 ₹1,46,850 ₹1,20,100
नागपुर ₹1,60,250 ₹1,46,850 ₹1,20,100
कोयंबटूर ₹1,60,250 ₹1,46,850 ₹1,20,100
मदुरै ₹1,60,250 ₹1,46,850 ₹1,20,100
विशाखापत्तनम ₹1,60,250 ₹1,46,850 ₹1,20,100
नासिक ₹1,60,250 ₹1,46,850 ₹1,20,100
मैसूर ₹1,60,250 ₹1,46,850 ₹1,20,100

Silver Rate Today: OMG चांदी हुई महंगी, 2.90 हजार रुपये किलो, 10 ग्राम का हुआ अब इतना रेट, आज का ताजा भाव

Silver Rate In India: देश के बड़े शहरों में चांदी का भाव (Silver Price Today)

शहर चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,90,000
मुंबई ₹2,90,000
कोलकाता ₹2,90,000
बेंगलुरु ₹2,90,000
हैदराबाद ₹2,90,000
पुणे ₹2,90,000
अहमदाबाद ₹2,90,000
जयपुर ₹2,90,000
लखनऊ ₹2,90,000
पटना ₹2,90,000
चंडीगढ़ ₹2,90,000
सूरत ₹2,90,000
भुवनेश्वर ₹2,90,000
नागपुर ₹2,90,000
कोयंबटूर ₹3,00,000
मदुरै ₹3,00,000
विशाखापत्तनम ₹2,90,000
नासिक ₹2,90,000
मैसूर ₹2,90,000
मेंगलुरु ₹3,00,000

इस साल कितना महंगा हुआ सोना-चांदी (Gold Silver Price 2026)

2026 की शुरुआत से ही सोना और चांदी दोनों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। साल की शुरुआत में सोना करीब 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर लगभग 1.60 लाख रुपये तक पहुंच गया है। यानी इस साल अब तक सोना करीब 27 हजार रुपये महंगा हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत में भी जोरदार तेजी आई है और यह साल की शुरुआत के मुकाबले करीब 24 हजार रुपये तक महंगी हो चुकी है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि IBJA की वेबसाइट पर दिखाए गए ये रेट जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना होते हैं। ज्वेलरी खरीदते समय इन चार्ज के जुड़ने से कीमत और बढ़ जाती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments