Homeउत्तराखंडGT vs RR: जीता हुआ मैच हार गई गुजरात टाइटंस, जोफ्रा आर्चर...

GT vs RR: जीता हुआ मैच हार गई गुजरात टाइटंस, जोफ्रा आर्चर ने 19वें ओवर में पलट दिया गेम


Cricket

oi-Naveen Sharma

GT vs RR Match Turning Point: आईपीएल 2026 के इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 210 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच आखिरी ओवर तक पूरी तरह रोमांच से भरा रहा और एक समय ऐसा लग रहा था कि गुजरात यह मुकाबला आसानी से जीत लेगी। लेकिन क्रिकेट के इस खेल में एक ओवर सब कुछ बदल देता है और यहां वही हुआ।

गुजरात टाइटंस को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए सिर्फ 15 रनों की जरूरत थी और क्रीज पर खतरनाक बल्लेबाज़ राशिद खान और कगिसो रबाडा मौजूद थे। ऐसे में मुकाबला पूरी तरह गुजरात के पक्ष में झुकता नजर आ रहा था। लेकिन अभी धमाल होना बाकी था।

GT vs RR Match Turning Point

जोफ्रा आर्चर ने पलट दिया गेम

19वें ओवर में गेंद लेकर आए जोफ्रा आर्चर ने अपनी तेज़ रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से मैच का रुख ही पलट दिया। आर्चर ने इस ओवर में महज 4 रन दिए और बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

यही ओवर इस मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। अब आखिरी ओवर में गुजरात को 11 रनों की दरकार थी, लेकिन दबाव पूरी तरह बल्लेबाज़ों पर आ चुका था। अंतिम ओवर में तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए सिर्फ 5 रन खर्च किए और राजस्थान को यादगार जीत दिला दी, इस ओवर में राशिद खान भी आउट हो गए।

गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन ही बना सकी और जीत से महज 6 रन दूर रह गई। इस मुकाबले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टी20 क्रिकेट में एक ओवर भी पूरी कहानी बदल सकता है, और इस मैच में वो ओवर जोफ्रा आर्चर का 19वां ओवर था।

जुरेल और बिश्नोई का कमाल

राजस्थान रॉयल्स की जीत के दो हीरो और भी थे, बैटिंग में ध्रुव जुरेल ने कमाल दिखाया। उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 75 रनों की धाकड़ पारी खेली। उनके अलावा गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने कमाल कर दिया। रवि बिश्नोई ने 4 बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन की राह दिखाई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments