Homeउत्तराखंडHoli 2026 Drinks: होली पर घर में बनाएं ये 7 स्पेशल ड्रिंक्स,...

Holi 2026 Drinks: होली पर घर में बनाएं ये 7 स्पेशल ड्रिंक्स, रंगों के साथ शरीर और मन को ऐसे रखें ठंडा


Lifestyle

oi-Purnima Acharya

Holi 2026 Drinks: होली का त्योहार रंग, मस्ती और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा माना जाता है लेकिन दिनभर धूप, भागदौड़ और रंग खेलने के बाद शरीर थक जाता है और डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि शरीर को अंदर से ठंडक और एनर्जी देने वाले हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन किया जाए।

होली पर पकवानों का लें मजा
आज यानी 4 मार्च 2026 को हर जगह बड़ी ही धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग रंग में रंगीन होने के साथ साथ तरह तरह के पकवानों का भी खूब मजा लेते हैं।

Holi 2026 Drinks

हेल्दी ड्रिंक्स का होली पर करें सेवन

ऐसे में अगर आप इस होली मेहमानों को कुछ खास और रिफ्रेशिंग परोसना चाहते हैं तो घर पर आसानी से बनने वाली ये 7 पारंपरिक और हेल्दी ड्रिंक्स आपके त्योहार का मजा दोगुना कर देंगी।

होली पर घर पर बनीं इन 7 ड्रिंक्स का जरूर लें मजा

1. ठंडाई

होली का नाम आते ही सबसे पहले ठंडाई याद आती है। ये सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि शरीर को ठंडक देने वाली पारंपरिक ड्रिंक है। इसे बानने के लिए दूध में बादाम, काजू, सौंफ, काली मिर्च, गुलाब की पंखुड़ियां और इलायची मिलाकर इसे तैयार करें। आप चाहें तो इसमें केसर भी डाल सकते हैं। ये शरीर को एनर्जी देती है और गर्मी से बचाने में मदद करती है।

2. आम पन्ना

कच्चे आम से बनने वाला आम पन्ना होली के मौसम के लिए परफेक्ट ड्रिंक है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को ठंडा रखते हैं और लू से बचाते हैं। इसे पीने से पाचन सुधारता है और तुरंत ताजगी आती है।

3. जलजीरा

मसालेदार और खट्टा-मीठा जलजीरा होली के भारी खाने को पचाने में बेहद मददगार होता है। इस ड्रिंक को पुदीना, जीरा, काला नमक, नींबू और इमली के पानी से बनाएं। ये ड्रिंक पेट को हल्का रखती है और भूख भी बढ़ाती है।

4. गुलाब शरबत

गुलाब का शरबत शरीर को ठंडक देने के साथ साथ मूड भी फ्रेश कर देता है। ठंडे पानी या दूध में गुलाब सिरप मिलाकर बर्फ के साथ सर्व करें। मेहमानों के लिए ये एक शानदार और आसान विकल्प है।

5. छाछ

होली पर तले-भुने पकवान खाने के बाद छाछ सबसे बेहतरीन ड्रिंक साबित होती है। दही में पानी मिलाकर उसमें भुना जीरा, काला नमक और पुदीना डालें। ये पाचन को दुरुस्त रखती है और शरीर को हाइड्रेट करती है।

6. नींबू पानी

सिंपल लेकिन बेहद असरदार नींबू पानी होली के दिन जरूरी ड्रिंक है। नींबू, चीनी या शहद, नमक और ठंडा पानी मिलाकर तैयार किया गया ये पेय शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और थकान दूर करता है।

7. फ्रूट स्मूदी

अगर आप कुछ मॉडर्न और हेल्दी विकल्प चाहते हैं तो फ्रूट स्मूदी जरूर बनाएं। केला, स्ट्रॉबेरी, आम या पपीता दूध या दही के साथ ब्लेंड करें। ये ड्रिंक बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है और शरीर को जरूरी पोषण देती है।

होली ड्रिंक्स बनाते समय रखें इन बातों का ख्याल

-ज्यादा चीनी का इस्तेमाल न करें।
-ताजे और प्राकृतिक इंग्रीडिएंट्स का उपयोग करें।
-ड्रिंक्स को ठंडा जरूर परोसें लेकिन बहुत ज्यादा बर्फ न डालें।
-रंग खेलने के बाद पानी और हेल्दी पेय ज्यादा पिएं।

खुशियों और सेहत का त्योहार है होली

होली सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि खुशियों और सेहत का भी त्योहार है। सही ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, थकान दूर करते हैं और त्योहार का मजा दोगुना कर देते हैं। इस बार बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स की जगह घर पर बनी हेल्दी और पारंपरिक ड्रिंक्स को अपनी होली पार्टी का हिस्सा बनाएं और परिवार व दोस्तों के साथ ठंडक भरा त्योहार मनाएं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments