Homeउत्तराखंडHoli 2026 Tips: अगर होली में पी ली ज्यादा भांग, तो इन...

Holi 2026 Tips: अगर होली में पी ली ज्यादा भांग, तो इन घरेलू तरीकों से 10 मिनट में उतर जाएगा हैंगओवर


Lifestyle

oi-Smita Mugdha

Holi 2026 Tips: होली के मौके पर कई लोग ठंडाई या भांग का सेवन करते हैं। कई बार ज्यादा मात्रा में भांग लेने से चक्कर आना, घबराहट, उलझन, तेज धड़कन, मतली और सुस्ती जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में घबराने के बजाय कुछ आसान घरेलू उपाय राहत दे सकते हैं। हालांकि, त्योहार के रंग में भंग न पड़े इसके लिए बेहतर है कि इनके सेवन से बचा जाए।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ‘भांग में मौजूद तत्व शरीर और दिमाग पर असर डालते हैं। अगर मात्रा ज्यादा हो जाए तो शरीर को हाइड्रेशन और आराम की जरूरत होती है। ज्यादातर मामलों में लक्षण कुछ घंटों में खुद कम हो जाते हैं, लेकिन सही देखभाल जरूरी है।’

Holi 2026 Tips

Holi 2026: भांग और ठंडाई का सेवन कम करें

होली के त्योहार में मौज मस्ती तो होनी ही चाहिए, लेकिन सेहत का ध्यान रखना न भूलें। ठंडाई हो या भांग इनका सेवन सीमित मात्रा में होना चाहिए। अपने डॉक्टर से कंसल्ट करके ही सेवन करें। इसके अलावा, त्योहार में खाली पेट भांग का सेवन बिल्लुक नहीं करना चाहिए। बॉडी डिटॉक्स रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

Bhang Hangover Tips: भागं उतारने के लिए अपनाएं ये तरीका

खूब पानी और नींबू पानी पिएं: भांग के बाद शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। सादा पानी, नींबू पानी या नारियल पानी पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और चक्कर कम हो सकते हैं।

मीठा खाएं: एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मीठी चीजें जैसे शक्कर, गुड़ या मिठाई थोड़ी मात्रा में लेने से कमजोरी और घबराहट कम हो सकती है। इससे ब्लड शुगर संतुलित करने में मदद मिलती है।

काली मिर्च या अदरक: एक-दो दाने काली मिर्च चबाना या अदरक की चाय पीना मतली और बेचैनी में राहत दे सकता है। ये पाचन तंत्र को भी शांत करते हैं।

ठंडी जगह पर आराम करें: तेज धूप या शोरगुल से दूर शांत जगह पर लेट जाएं। गहरी सांस लें और शरीर को आराम दें। घबराहट होने पर किसी भरोसेमंद व्यक्ति को पास रखें।

हल्का खाना खाएं: खाली पेट भांग का असर ज्यादा होता है। इसलिए खिचड़ी, दलिया या हल्का नाश्ता लें ताकि शरीर को ऊर्जा मिले।

डॉक्टरों का कहना है कि अगर तेज धड़कन, लगातार उल्टी, बेहोशी या बहुत ज्यादा घबराहट हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को भांग से दूर रहना चाहिए। होली का आनंद लें, लेकिन संयम के साथ। सुरक्षित रहें और जरूरत पड़ने पर मेडिकल मदद लेने में देरी न करें।

नोट: यहां सामान्य सुझाव दिए गए हैं। किसी भी तरह का उपाय करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments