How To Earn Money Online In India For Students: ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके ?
How to earn money online in hindi 10 सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले आइडिया
आजकल के डिजिटल युग में सभी काम ऑनलाइन ही हो रहे हैं, शॉपिंग से लेकर पैसा कमाने तक का हर काम ऑनलाइन ही किया जा रहे हैं। अगर आप भी घर बैठे ऑनलाइन काम करके पैसा कमाना चाहते हैं। तो यह पोस्ट आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। How to earn money online in hindi के बारे में मैं आज आपको बेहतर तरीके से बताता हूँ तो चलिए आज जीरो से हीरो बनने की ओर के एक शानदार सफ़र की और लेके चलता हूँ
ऑनलाइन पैसा कमाने के 10 सबसे बेहतरीन ideas कुछ इस प्रकार है:-
Youtube Se Paise Kaise Kamaye
1. Earn by YouTube: जब भी ऑनलाइन पैसा कमाने की बात आती है तो यूट्यूब का नाम सबसे ऊपर आता है। क्योंकि यूट्यूब से पैसा कमाना काफी ज्यादा आसान भी है और मुश्किल भी है और इससे अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। Youtube Se Paise Kaise Kamaye YouTube से पैसे कमाने के लिए आपको सिर्फ एक स्मार्टफोन की आवश्यकता होगी। तो सबसे पहले अपना यूट्यूब पर चैनल बनायें और उसमे विडियो पोस्ट करें जैसे ही 1,000 Subscribers Or 4,000 hours Watch Time पूरा करके AdSense Approval लें लेकिन AdSense के अलावा भी YouTube से पैसे कमाने के बहुत तरीके हैं जिनसे आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
YouTube से पैसा कमाने की शुरुआत कैसे करें?
यूट्यूब पर आप अपनी रुचि के मुताबिक विषय को चुनकर वीडियो अपलोड कर सकते हैं लेकिन आपको यह ध्यान में रखना है कि जब तक आपके YouTube Channel पर अत्यधिक Subscribers ना हो जाए तब तक आपको यूट्यूब पर कुछ ना कुछ वीडियो बनाकर अनिवार्य रूप से रोज अपलोड करना होगा। अधिक Subscribers होने के बाद आप एक या दो दिन छोड़कर भी वीडियो डाल सकते हैं। जब आपका चैनल यूट्यूब पर monetize हो जाता है तो आपको इसके पैसे मिलते हैं। बहुत सारे बड़े-बड़े YouTubers हैं जो यूट्यूब चैनल से लाखों तक की Earning करते हैं।
इसके अलावा आप यूट्यूब पर Podcast से, Ads Run से, Super Chat और Sponsorship से भी पैसा कमा सकते हैं।

Freelancing Se Paise Kaise Kamaye
2. Freelancing: यदि आप खुद के बॉस बनना चाहते हैं और अपनी मर्जी के मुताबिक किसी भी समय कार्य करके पैसा कमाना चाहते हैं तो Freelancing आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है। इसके लिए आपको एक स्मार्टफोन या लैपटॉप की आवश्यकता होगी। जो आपके द्वारा से की जाने वाली Skill पर निर्भर करता है कि वह केवल लैपटॉप में ही कार्य करती है या स्मार्टफोन में भी।
यह भी पड़ें:-
- मशरूम की खेती कैसे करें: मशरूम की खेती कैसे करें घर पर ?
- 5 Small Business Ideas: कम लागत में भरपूर मुनाफा ?
- Top 10 Small Business Ideas in Hindi: गांव में चलने वाले बिजनेस ?
- मछली पालन: FISH FARMING BUSINESS: मछली पालन कैसे करें ?
- POULTRY FARM BUSINESS PLAN IN HINDI: पोल्र्टी फार्म का व्यवसाय कैसे शुरू करें ?
फ्रीलांसिंग की शुरुआत कैसे करे?
फ्रीलांसिंग की यात्रा को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी रुचि के मुताबिक किसी एक Skill को चुनना होगा। इसके बाद आपको उस Skill को इंटरनेट की सहायता से इतनी अच्छी तरह से सीखना होगा कि उस Skill में आप मास्टर बन जाए एक अच्छी Skill सीखने के बाद आपको ग्राहक की आवश्यकता होगी ताकि आप अपने Skill को Sell कर सके और पैसे कमा सके। अब ग्राहक तक पहुंचाने के लिए आपको अपनी प्रोफाइल किसी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम या फेसबुक पर बनानी होगी और उसे पर अपनी स्केल से संबंधित कुछ सैंपल्स डालते रहना होगा। जिससे उन सैंपल्स को देखकर कस्टमर आप तक पहुंचे। या फिर कस्टमर तक पहुंचाने के लिए आप Upwork, Fiverr, Freelancer, Toptal, Guru जैसी कंपनियों में भी अपना अकाउंट बना सकते हैं यह वेबसाइट से आपकी स्केल के मुताबिक आपको ग्राहक Provide करती है। अपनी Skill के Price आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं।

Affiliate Marketing in hindi
3. Affiliate Marketing: ऑनलाइन पैसा कमाने का सबसे बेहतरीन तरीका एक यह भी है तथा इससे बहुत अधिक पैसा कमाया जा सकता है। एफिलिएट मार्केटिंग में आप किसी कंपनी के प्रोडक्ट या सर्विसेस को ऑनलाइन प्रमोट करते हैं जिसका कुछ पर्सेंट कमीशन आपको दिया जाता है।
एफिलिएट मार्केटिंग की शुरुआत कैसे करें?
सबसे पहले अपनी रुचि के मुताबिक किसी एक कंपनी को चुन ले। उदाहरण के लिए हम अमेजॉन को ले लेते हैं। अमेजॉन के साथ एफिलिएट मार्केटिंग शुरू करने के लिए सबसे पहले अमेजॉन पर आपको अपना एक एफिलिएट अकाउंट बनाना पड़ता है। इसके बाद आप अमेजॉन के प्रोडक्ट्स को अपनी वेबसाइट या शोशल मिडिया के माध्यम से बेचते हैं तो अमेजॉन के द्वारा आपको कमीशन दिया जाता है।

Instagram se paise kaise kamaye
4. Instagram: आजकल इंस्टाग्राम की सहायता से भी लोग पैसा कमा रहे हैं। इसके लिए आपको इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद इंस्टाग्राम सेटिंग्स में जाकर Switch To Professional Account पर Click करके अपने अकाउंट को Professional कर ले। अपनी रुचि के मुताबिक किसी भी एक विषय से संबंधित Reels विडिओ को लगातार अपने अकाउंट पर अपलोड करें। इंस्टाग्राम पर आपकी Reel वायरल हो जाए और आपके अकाउंट पर फॉलोवर तेजी से बड़े इसके लिए आपको शुरुआत में सिर्फ 4 से 9 सेकंड की Reel ही बनानी होंगी। जब आपके अकाउंट पर बहुत सारे फॉलोअर्स हो जाएगा तो बड़े-बड़े ब्रांड्स आपके साथ कोलैबोरेशन (Collaboration) के लिए आपसे कांटेक्ट करेंगे। 1 कोलैबोरेशन के Charges आप अपने फॉलोवर्स के हिसाब से तय कर सकते हैं।

Blogging se paise kaise kamaye
5. Blogging: ब्लॉगिंग की मदद से भी आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आपको जिस चीज में रुचि है उसके मुताबिक आप अपना blog बना सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले एक वेबसाइट बनाने की जरूरत होती है। अब जब भी ब्लॉगिंग से पैसा कमाने की बात आती है तो आमतौर पर दिमाग में आने वाली पहली चीज विज्ञापन ही होती है। परंतु विज्ञापन के अलावा आप एफिलिएट मार्केटिंग तथा गूगल ऐडसेंस के माध्यम से भी पैसा कमा सकते हैं।
ब्लॉगिंग की शुरुआत कैसे करें?
ब्लॉगिंग के लिए ऐसे विषय का चुनाव करें जो आपको बहुत ज्यादा पसंद है जिसके बारे में आप सब कुछ जानते हो। क्योंकि जिस चीज को आप बहुत ज्यादा पसंद करते हैं उसके बारे में लिखने में भी आनंद आता है।
अपने ब्लॉक के लिए एक आसान नाम का चुनाव करें। जो लोगों को याद रखने में आसानी हो और उसे पढ़कर ही समझ में आ जाए कि यह ब्लॉग किस विषय से संबंधित है।
अपने ब्लॉक के लिए एक अच्छी वेबसाइट बना कर तैयार करें।
आपका ब्लॉग गूगल पर दिखाई दे इसके लिए SEO (search engine optimization) के बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त कर ले एवं अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक का भी ध्यान रखें।
अपने ब्लॉक को अपने दोस्तों में एवं सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि आपके ब्लॉग पर ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक बढ़ सके। ब्लॉकिंग एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें आपको सफल होने में कुछ समय लग सकता है। परंतु निरंतर प्रयास करते रहने से इसमें अवश्य ही सफलता प्राप्त हो जाती है।

Online Courses Selling
6. Online Courses: जैसे की आप सभी ने देखा होगा कि आजकल बहुत सारे लोग ऑनलाइन कोर्सेज बना कर सेल कर रहे हैं। इन कोर्सेस की फीस निश्चित रूप से तय की गई होती है जिसमें कोई भी डिस्काउंट नहीं पाया जाता है।
यदि आपके पास भी कोई ऐसी Skill है जो मार्केट में काफी डिमांड में है तो आप उस Skill को आप कोर्स के रूप में दूसरों को सिखा कर पैसे कमा सकते हैं। शुरुआत में आप अपने कोर्स के Price को दूसरे लोगों से कुछ कम रख सकते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आपके कोर्स को खरीदें और आपकी ज्यादा से ज्यादा Earning हो। अपने बनाए गए कोर्स को लॉन्च करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप उसे किसी त्योहार के समय लॉन्च करें और त्योहार के समय कुछ दिनों के लिए उसे कोर्स पर ऑफर लगाकर इसे कुछ कम प्राइस में सेल करें ताकि ऑफर को देखकर ज्यादा से ज्यादा लोग आपके कोर्स को खरीदें।

Content Writing Se Paise Kaise Kamaye
7. Content Writing: यदि आपके दिमाग में नए-नए एवं Crative विचार आते हैं और आपको अलग-अलग प्रकार के विषयों पर लिखना बहुत ज्यादा पसंद है। तो आपके लिए Content Writing एक अच्छा विकल्प है। आप अपने इस Passion को अपने करियर के रूप में चुन सकते हैं। Copy writer के लिए किसी डिग्री या सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं होती है और ना ही इसके लिए आपकी उम्र देखी जाती है। यदि आप स्टूडेंट हैं और स्कूल में पढ़ाई करते हैं तब भी आप कॉपी राइटर का काम कर सकते हैं।बहुत सारी कंपनियों एवं वेबसाइट्स होती है जिन्हें एक अच्छे कॉपीराइटर की आवश्यकता होती है। उन कंपनियों एवं वेबसाइट को ढूंढ कर आप कॉपीराइटर की जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप यह काम Online तथा Offline दोनों ही प्रकार से कर सकते हैं। या फिर आप अगर चाहे तो Copy Writing का कार्य एक फ्रीलांसर के रूप में भी कर सकते हैं। हो सकता है फ्रीलांसिंग के दौरान आपको कोई अच्छी कंपनी मिल जाए जो आपको कॉपीराइटिंग के काम के लिए परमानेंट रूप से हायर कर ले।

How To Make Money as a Web Developer
8. Web Developer: यदि आप ऑनलाइन घर बैठे पैसा कमाना चाहते हैं तो वेब डेवलपर भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यदि आपको वेबसाइट में एवं कोडिंग में रुचि है तो आप Website Development को सीख कर और खुदको ऑनलाइन IndiaMART, Fiverr जैसी किसी कम्पनी में अपना अकाउंट बना कर पैसा कमा सकते हैं।
Web Developer वेबसाइट को पूरी तरह से तैयार करने के लिए इन भाषाओं का इस्तेमाल करते हैं- HTML, Python, SQL, PHP, JavaScript, CSS, Ruby
परंतु Web Development के लिए काम आने वाली तीन प्रमुख कोडिंग भाषाएं हैं- HTML, CSS, Javascript
अगर आप विदेश में नौकरी करना पसंद करते हैं और विदेश में किसी नौकरी की तलाश में है Web Development आपको विदेश में एक अच्छी नौकरी दिला सकती है।
वेब डेवलपर तीन तरह के हो सकते हैं- Front End Developer, Back End Developer, Full Stack Developer

e-Commerce Bussiness se kaise paise kamayen
9. e-Commerce: ई-कॉमर्स के जरिए पैसा कमाने के कई तरीके हैं आपको एक ऑनलाइन स्टोर स्थापित करना होगा जहां आप खुद के उत्पाद बेच सकते हैं। ई-कॉमर्स स्टोर बनाने के लिए आपको एक प्लेटफ़ॉर्म चुनना होगा जैसे: Shopify, WooCommerce, Magento, Wix, Squarespace, or BigCommerce जैसे कई प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से आप अपनी सर्विस को और अपने Product को बेच कर एक अच्छा मुनाफा कमा सकते हो।

How To Make Money Ebook
10. Ebook: आजकल के दौर में जब भी कोई व्यक्ति किसी नई चीज को सीखना चाहता है तो सबसे पहले वह उसे चीज को इंटरनेट पर सर्च करता है। इस स्थिति में या तो वहां उसे विषय से संबंधित वीडियो को देखा है या फिर उसे विषय से संबंधित ब्लॉग को पड़ता है। कई बार ऐसा होता है की कुछ चीज वीडियो या ब्लॉग से समझ नहीं आती। ऐसे में वह व्यक्ति उसे विषय से संबंधित पूरी बुक की तलाश करता है जो उसे शुरुआत से लेकर आखिर तक उसे विषय के बारे में सारी जानकारी अच्छे से दे सके। आजकल के दौर में लोग इतना व्यस्त हैं कि उनके बाजार जाकर बुक ढूंढने की और उसे खरीदने का समय नहीं है इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए Ebook की शुरुआत हुई। Ebook एक ऑनलाइन खरीद कर पड़ी जाने वाली किताब को कहते हैं।
यदि आपके पास किसी भी विषय से संबंधित अच्छी जानकारी है जो आपको लगता है कि लोगों के बहुत काम आ सकती है तो आप उसे जानकारी को एक Ebook के रूप में बदलकर Sell कर सकते हैं। Ebook को Sell करने के लिए आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे की आप अपनी Ebook को सेल करने के लिए अपने ब्लॉग, यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस प्रकार आप ऊपर बताए गए 10 तरीकों में से कोई भी एक तरीका चुनकर ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैं।
तो आजके इस रोमांचक सफ़र यहीं तक था फिर मिलते हैं एक नये ब्लॉग के साथ।



