India
oi-Smita Mugdha
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: दक्षिण भारत में तेज रफ्तार कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाला बेंगलुरु-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर अब अहम चरण में पहुंच गया है। करीब 626 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) मार्च 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है। यह परियोजना पूरी होने के बाद दोनों बड़े आईटी शहरों के बीच यात्रा समय में भारी कमी आने की संभावना है।
इस बीच, सीएम रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में तेलंगाना सरकार ने एक अहम प्रस्ताव रखा है। राज्य सरकार चाहती है कि यह हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर हैदराबाद के शमशाबाद से शुरू हो। राज्य सरकार का कहना है कि इससे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास का क्षेत्र एक प्रमुख ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित हो सकेगा।

Hyderabad Bengaluru Bullet Train: भूमि अधिग्रहण की तैयारी
– इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार सक्रिय रूप से विचार कर रही है और राज्य सरकार ने इसके लिए जरूरी भूमि उपलब्ध कराने की भी तैयारी जताई है।
– वहीं, संसदीय स्थाई समिति ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर सतर्क रुख अपनाया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि प्रोजेक्ट को अंतिम मंजूरी देने से पहले भूमि अधिग्रहण और सभी वैधानिक मंजूरियों की प्रक्रिया पूरी कर ली जानी चाहिए।
– इसका उद्देश्य भविष्य में होने वाली देरी और लागत बढ़ोतरी से बचना है। इसके अलावा, जिन लोगों की जमीन इस प्रोजेक्ट के लिए ली जाएगी उन्हें तय समय में मुआवजा देना भी सरकार की प्राथमिकता है।
Hyderabad को हाई स्पीड नेटवर्क बनाने की योजना
बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच प्रस्तावित यह हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर न सिर्फ यात्रा को तेज बनाएगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। आने वाले महीनों में DPR पूरी होने के बाद इस प्रोजेक्ट को लेकर और ठोस फैसले सामने आ सकते हैं। सरकार की कोशिश है कि आईटी सिटी को हाई स्पीड रेल नेटवर्क का हब बनाया जाए। इससे देश के लिए ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय निवेश को भी आकर्षित करने की उम्मीद है।
-

Hyderabad Gold Silver Price Today: ईद पर सोना रॉकेट बना? 10 दिनों में चांदी कितनी लुढकी? आज का ताजा भाव क्या?
-

Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?
-

LPG Shortage: 10% बढ़ा एलपीजी का कोटा, इस राज्य के 40000 होटलों पर नहीं लगेगा ताला
-

Bengaluru Power Cut Update: वीकेंड पर बेंगलुरु के इन इलाकों में होगा पावर कट, पहले से ही कर लें सारी तैयारी
-

US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप!
-

US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत?
-

Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत
-

Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट
-

Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate
-

शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद
-

‘वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी’, फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस
-

UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई
-

PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम
-

Kangana Ranaut: ‘कंगना-चखना सब चटनी है’, मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-‘पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी’
-

Iran US War: ‘खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे’, ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला



