IAS Kaise Bane: इन 5 बातों का अवश्य ध्यान रखना होता है ?
आइए जाने कैसे बनते हैं आईएएस (IAS) ?
बढ़ते समय के साथ युवाओं मैं आईएएस (IAS) बनने की ओर रुझान बढ़ता जा रहा है, छात्रों का अक्सर यह प्रश्न रहता है की आईएएस बनने की प्रक्रिया क्या है?
तो आइए जाने आईएएस बनने की क्या है योग्यताएं ?
- आयु सीमा: आईएएस (IAS) की परीक्षा मैं भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु 32 वर्ष है, आरक्षित वर्गो के छात्रों के लिए अधिकतम आयु सीमा मैं छूट दी गई है।
- योग्यता: परीक्षा मैं भाग लेने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- प्रक्रिया: आईएएस की परीक्षा UPSC द्वारा प्रत्येक वर्ष संचालित कराई जाती है इसमें IAS के साथ IFS तथा IPS जैसे अन्य पदों पर भी भर्ती कराई जाती है।
यह परीक्षा तीन चरणों मैं होती है–
1. प्रारंभिक परीक्षा
2. मुख्य परीक्षा
3. साक्षात्कार
IAS Kaise Bane 12th Ke Baad:
इसे भी ज़रूर देखें:
| NCERT | Official Site |
|---|---|
| UPSC | Official Site |
| Notifications | |
| Registration | Official Site |
यह भी पड़ें:-
- सरकारी डॉक्टर कैसे बने: डॉक्टर बनने के बेमिसाल फायदे ?
- मछली पालन: FISH FARMING BUSINESS: मछली पालन कैसे करें ?
- POULTRY FARM BUSINESS PLAN IN HINDI: पोल्र्टी फार्म का व्यवसाय कैसे शुरू करें ?
- प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रजिस्ट्रेशन – प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कैसे शुरू करें?
- प्रारंभिक परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवार को GS तथा CSAT इन दो परीक्षाओं में आवश्यक अंक प्राप्त करने होते है।
इन दोनों परीक्षाओं में प्रश्न वैकल्पिक प्रकार के पूछे जाते है।
CSAT क्वालीफाइंग नेचर का होता है इसमें उम्मीदवार को 33% अंक प्राप्त करने होते है। - मुख्य परीक्षा: मुख्य परीक्षा मैं कुल 9 पेपर होते है, जिसमे 4 GS(सामान्य अध्ययन), एक वैकल्पिक विषय जिसके 2 पेपर होते है तथा 1 पेपर निबंध व 2 पेपर अंग्रेजी तथा अन्य भारतीय भाषाओं के होते है।
वैकल्पिक विषय का चयन उम्मीदवार द्वारा स्वयं अपनी रुचि अनुसार किया जाता है।
मुख्य परीक्षा मैं पूछे जाने वाले प्रश्न लिखित(वर्णात्मक प्रकृति) होते है। - साक्षात्कार: मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए जाते है जिसमे उम्मीदवार के व्यक्तित्व का परीक्षण किया जाता है।यह साक्षात्कार कुल 275 अंको का होता है।
IAS Kaise Bane 12th Ke Baad:

यह तीनों चरण उत्तीर्ण कर लेने के बाद आयोग द्वारा अंकतालिका जारी की जाती है यह तालिका मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार के अंको को जोड़कर तैयार की जाती है ,जिसमे Rank(श्रेणी) के आधार पर चयनित छात्रों को पद दिए जाते है।
सामान्यतः 1 से लेकर 80–100 rank प्राप्त करने पर आईएएस का पद प्राप्त किया जा सकता है।
IAS Kaise Bane Puri Jankari ?
*आईएएस (IAS) परीक्षा से संबंधित जानने योग्य कुछ प्रमुख बिन्दु :–
1. सिलेबस को समझना :–
सामान्यतः यह देखा जाता है की विद्यार्थी अध्ययन तो करते है पर सिलेबस को ध्यान से नही समझते जिस कारण वह व्यर्थ की सामग्री एकत्रित कर उसमे अपना समय देने लगते है
इसीलिए आवश्यक है की सिलेबस को ध्यान से पढ़ा जाए जिससे क्या पढ़ना है और कितना पढ़ना है यह समझ विद्यार्थी मैं विकसित हो सके।
2.आधार को मजबूत करना :–
आईएएस के लिए सीधे लेखकों द्वारा मानक किताबो को पड़ने से पहले यह जरूरी है की विद्यार्थी को सभी विषयों के बारे मैं सामान्य समझ हो इसके लिए उन्हें NCERT की पुस्तकों का अध्ययन करना आवश्यक है।
3. करेंट अफेयर्स पर पकड़ :–
आईएएस की परीक्षा मैं करेंट अफेयर्स का बहुत बड़ा योगदान है। विद्यार्थी को दिन–प्रतिदिन होने वाली घटनाओं के बारे मैं ज्ञान होना आवश्यक है इसके लिए वह साप्ताहिक या मासिक समसामयिकी पत्र को जानकारी के लिए उपयोग मैं ला सकता है लेकिन साथ ही दैनिक अखबार का अध्ययन भी आवश्यक है।
4. रिवीजन करना :–
पढ़ी हुई जानकारी को लंबे समय तक याद रखने के लिए समय–समय पर रिवीजन करना आवश्यक है।
ढेरों किताबों को पढ़ने से ज्यादा उचित है कि विद्यार्थी सीमित किताबों का बार–बार अध्ययन करता रहे।
5.नोट्स बनाना :–
कुछ विद्यार्थी समय बचाने के कारण नोट्स नही बनते जिसका प्रभाव उन्हें परीक्षा मैं देखने को मिलता है ।अतः आवश्यक है की विद्यार्थी स्वयं नोट्स बनाए।
नोट्स बनाने के लिए पाई चार्ट, डायग्राम तथा चित्रों का प्रयोग करे जिससे शॉर्ट नोट्स तैयार किए जा सके।
6. टेस्ट देना :–
स्वयं का मूल्यांकन करने के लिए विद्यार्थी को टेस्ट सीरीज हल करते रहना चाहिए जिससे वह समय पर सभी प्रश्नों को हल करने के लिए खुद को तैयार भी कर सकता है।
*क्या बिना कोचिंग किए भी आईएएस (IAS) बना जा सकता है?
कई छात्रों के मन मैं यह सवाल रहता है कि क्या वो बिना कोचिंग के भी अपना आईएएस बनने का सपना साकार कर सकते है तो इसका जवाब है हां। कोई भी विद्यार्थी यदि ऊपर बताई गई बातो का पालन करता है तो वह अपने आईएएस बनने के सपने को पूरा करने की संभावनाओं को बढ़ा सकता है।



