Homeउत्तराखंडIAS Rinku Singh Rahi कौन हैं? आटा चक्की वाले के बेटे ने...

IAS Rinku Singh Rahi कौन हैं? आटा चक्की वाले के बेटे ने क्‍यों दिया इस्‍तीफा? कान पकड़कर लगाई थी उठक-बैठक


Uttar Pradesh

oi-Bhavna Pandey

IAS Rinku Singh Resignation: उत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अचानक इस्‍तीफा दे दिया है। रिंकू सिंह राही के इस्‍तीफे की वजह से उत्‍तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में हडकंप मच गया है। क्‍योंकि राही ने अपने इस्‍तीफे की जो वजह बताई है वो वाकई हैरान कर देने वाली है।

IAS Rinku Singh क्‍यों अचानक दिया इस्‍तीफा?

आईएएस राही लंबे समय से राजस्व परिषद से संबद्ध थे। उन्‍होंने इस्‍तीफा देते हुए खुलासा किया कि उन्हें लंबे समय से न तो कोई काम मिल रहा था और न ही पोस्टिंग दी जा रही थी। लंबे समय से बड़ी जिम्मेदारी न मिलने और राजस्व परिषद में अटैच रहने के कारण वे सक्रिय रूप से काम नहीं कर पा रहे थे।

IAS Rinku Singh Rahi Resignation

IAS Rinku Singh ने लगाए गंभीर आरोप

राही ने आरोप लगाया कि ‘संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम’ काम करता है। इसी कारण वे अपनी भूमिका नहीं निभा पा रहे थे और जनसेवा से वंचित थे। उन्‍होंने बताया मुझे सैलरी तो मिल रही थी लेकिन ‘जनसेवा का अवसर नहीं मिल रहा था, अपने इस्‍तीफे को ‘नैतिक निर्णय’ बताया।

कौन हैं रिंकू सिंह राही?

रिंकू सिंह राही मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ जिले के मूल निवासी हैं। निम्‍न मध्‍यमवर्गीय परिवार में जन्‍में रिंकू ने स्‍कूली पढ़ाई सरकारी स्‍कूल में की इसके बाद स्‍कॉलरशिप पर इंज‍ीनियरिंग की‍ डिग्री हासिल की।

चक्‍की चलाने वाले पिता का बेटा रिंकू बना IAS

रिंकू सिंह राही के पिता आटा चक्‍की चलाते थे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होने के बाद रिंकू सिंह सीमित संसाधनों के साथ यूपीएससी परीक्षा की दिन रात मेहनत की और 2008 में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक सर्विस ज्‍वाइन की। हापुड़ में तैनाती के दौरान वे आईएएस-पीसीएस कोचिंग केंद्र के निदेशक बने और यहां छात्रों का मार्गदर्शन किया। इसके बाद दोबारा कड़ी मेहतन कर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और 2021 में 683वीं रैंक हासिल कर आईएएस बने। IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्‍या अधूरा ख्‍वाब पूरा करने के लिए त्‍याग देगी खाकी वर्दी?

ईमानदारी के चलते राही खा चुके हैं 7 गोलियां

2009 में मुजफ्फरनगर में समाज कल्याण अधिकारी रहते रिंकू सिंह राही ने 83 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश किया, जिसके बाद उन पर जानलेवा हमला हुआ और उन्हें सात गोलियां लगीं। गंभीर चोटों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी सेवाएं जारी रखीं।

रिंकू सिंह राही का उठक-बैठक लगाते हुए वीडियो हुआ था वायरल

शाहजहांपुर में वकीलों के बीच कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए राही का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। दरअसल, शाहजहांपुर के पुवायां तहसील में राही जब एसडीएम थे तब उन्‍होंने गंदगी फैलाने वाले को दंड दिया था और उठक-बैठक लगवाई थी। जिस पर वकीलों के विरोध पर, राही ने स्वयं माफी मांगी, उठक-बैठक की, यह संदेश देते हुए कि नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं। तब एसडीएम का उठक-बैठक लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरा था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments