Homeट्रैवलIAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं...

IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर?


Rajasthan

oi-Divyansh Rastogi

IAS Tina Dabi Transfer Reason: राजस्थान की चर्चित IAS अधिकारी टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका नया ट्रांसफर। बाड़मेर में कलेक्टर के तौर पर काम करने के बाद अब उनका तबादला हो गया है। आपको बता दें कि यह वही टीना डाबी हैं, जो वक्त वक्त पर चर्चाओं में रहीं। कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर, तो कभी गलत तरीके से 26 जनवरी पर झंडा फहराने और कभी स्कूल से बच्चों के ड्रॉप आउट की वजह से। कभी इनका नाम से ‘रीलस्टार’ पद भी जुड़ा।

टीना डाबी के ट्रांसफर का फैसला ऐसे समय में आया है, जब राज्य में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अगर आप सरकारी सिस्टम को थोड़ा भी फॉलो करते हैं, तो समझेंगे कि एक साथ इतने बड़े स्तर पर ट्रांसफर होना काफी अहम माना जाता है। इस बदलाव में सिर्फ टीना डाबी ही नहीं, बल्कि कई बड़े अफसरों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। राजस्थान में इस बार करीब 25 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री सचिवालय में भी बड़े बदलाव देखने को मिले। राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इसे सरकार का रणनीतिक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर टीना डाबी को कहां भेजा गया? और कौन-कौन से अफसरों का तबादला हुआ?

ias-tina-dabi-transfer-reason

IAS Tina Dabi New Posting: टीना डाबी को कहां भेजा गया? पूरी लिस्ट

  • IAS टीना डाबी: बाड़मेर – टोंक (कलेक्टर)
  • IAS रिया डाबी (टीना की बहन): मुख्यमंत्री सचिव बनाई गईं
  • जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में नई जिम्मेदारी
  • संदेश नायक: नया जयपुर कलेक्टर
ias-tina-dabi-transfer

25 Districts News Collectors List: 25 जिलों के कलेक्टर बदले?

अन्य प्रमुख : तैनातियां

उदयपुर: गौरव अग्रवाल
बीकानेर: निशांत जैन
करौली: अक्षय गोदारा
जोधपुर: आलोक रंजन
जैसलमेर: अनुपमा जोरवाल
बाड़मेर: चिनमयी गोपाल
प्रतापगढ़: शुभम चौधरी
सीकर: आशीष मोदी
फलौदी: अंकित कुमार सिंह
बारां: बाल मुकुंद असावा
श्रीगंगानगर: अमित यादव
चित्तौड़गढ़: मंजू
पाली: रविन्द्र गोस्वामी
सिरोही: रोहिताश्व सिंह तोमर
बूंदी: हरफूल सिंह यादव
डीडवाना-कुचामन: अवधेश मीणा
नागौर: देवेंद्र कुमार
दौसा: सौम्या झा
खैरथल-तिजारा: अतुल प्रकाश
सलूंबर: मुहम्मद जुनैद पीपी
डूंगरपुर: देशल दान
डीग: मयंक मनीष
करौली-बहरोड़: अपर्णा गुप्ता

IAS Tina Dabi क्यों सुर्खियों में रहती हैं?

2015 UPSC टॉपर (रैंक 1) टीना डाबी हर बार किसी न किसी वजह से चर्चा में आ जाती हैं।

1. 26 जनवरी विवाद

गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराते हुए गलत तरीके से सलामी देने का वीडियो वायरल हुआ था।

2. स्कूल ड्रॉपआउट का मुद्दा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में आंकड़े दिए। पिछले 5 साल में जैसलमेर और बाड़मेर में 30% से ज्यादा बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं। दोनों जिलों में टीना डाबी कलेक्टर रह चुकी हैं। सरकारी महकमे पर भी सवाल उठे।

ias-tina-dabi-transfer

3. ‘रीलस्टार’ विवाद

हाल ही में छात्र बढ़ी हुई फीस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। जिला कलेक्टर से मिलने की मांग पर धरना दिया। एक छात्र ने टीना डाबी को ‘रीलस्टार’ कह दिया। इसके बाद दो छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विपक्ष ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया।

ias-tina-dabi-transfer

IAS Tina Dabi Profile: टीना डाबी का प्रोफाइल?

  • जन्म: 9 नवंबर 1993, मध्य प्रदेश
  • शिक्षा: भोपाल-दिल्ली से स्कूलिंग, दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन
  • UPSC: 2015 में ऑल इंडिया रैंक 1
  • ट्रेनिंग: राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित

IAS Tina Dabi Love Story: पर्सनल लाइफ: दो शादियां, एक तलाक, खूब चर्चा

टीना डाबी की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात IAS अतहर आमिर खान (2015 रैंक 2) से हुई थी और दोनों ने 2018 में शादी की थी। अंतरधार्मिक शादी होने के कारण हिंदू महासभा ने इसे ‘लव जिहाद’ करार दिया और खूब विवाद हुआ। यह शादी काफी चर्चित रही, लेकिन बाद में दोनों का 2021 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2022 में IAS प्रदीप गवांडे से शादी की। उनकी यह शादी भी मीडिया में चर्चा का विषय बनी। 2023 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया और अब वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को बैलेंस करती नजर आती हैं।

क्यों माना जा रहा है यह तबादला ‘बड़ा रणनीतिक कदम’?

इतने बड़े स्तर पर एक साथ 25 कलेक्टरों का तबादला बहुत कम देखने को मिलता है। मुख्यमंत्री सचिवालय तक में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसे सरकार द्वारा प्रशासन को अपनी लाइन में लाने का प्रयास माना जा रहा है। टोंक जैसे संवेदनशील जिले में टीना डाबी जैसी चर्चित और अनुभवी अधिकारी को भेजना भी खास माना जा रहा है। टीना डाबी अब टोंक में नई जिम्मेदारी संभालेंगी। देखना होगा कि वहां उनका प्रदर्शन कैसा रहता है और विवादों से दूर रह पाती हैं या नहीं। राजस्थान प्रशासन का यह नया चैप्टर शुरू हो चुका है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments