HomeराजनीतिIND vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने दी भारत को...

IND vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने दी भारत को चुनौती, चुभने वाली बात कह टीम इंडिया को उकसाया


Cricket

oi-Naveen Sharma

IND vs ENG: टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में होने वाले इस महामुकाबले से पहले इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने बयानों से माहौल को गरमा दिया है। ब्रूक ने साफ कहा है कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी में इतनी फायरपावर है कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान हैरी ब्रूक ने अपनी टीम की ताकत बताते हुए कहा कि हमारी टीम के टॉप-7 बल्लेबाजों में ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं। अगर इनमें से किसी एक का भी बल्ला चल गया, तो विपक्षी टीम के कप्तान और गेंदबाजों को समझ नहीं आएगा कि गेंद कहां फेंकें, उन्हें सिर खुजाना पड़ जाएगा।

ind vs eng

ब्रूक का यह आत्मविश्वास सुपर-8 में इंग्लैंड के शानदार प्रदर्शन से आया है, जहां उन्होंने अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। दिलचस्प बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह लगातार तीसरी बार है जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। पिछले दो मौकों (2022 और 2024) का इतिहास गवाह है कि इन दोनों में से जो भी जीता, उसी ने खिताब अपने नाम किया।

हैरी ब्रूक की रणनीति पर नजर

हैरी ब्रूक ने यह भी माना कि उनकी टीम शुरुआत में संघर्ष कर रही थी, लेकिन अब वे अपने पूरे फॉर्म में लौट आए हैं और दबाव में शांत रहकर मैच जीतना जानते हैं। देखना होगा कि वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरती है। पिछले टी20 वर्ल्ड कप का बदला लेने की प्लानिंग जरूर दिमाग में होगी।

कैसी होगी वानखेड़े स्टेडियम की पिच

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है, बैटिंग के लिए भी यह पिच अच्छी है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने पर बाद में खेलने वाली टीम पर दबाव होता है लेकिन ओस का प्रभाव भी देखने को मिलता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments