Homeट्रैवलIND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में नहीं खेलेंगे रिंकू सिंह,...

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में नहीं खेलेंगे रिंकू सिंह, बड़ा कारण आया सामने


Cricket

oi-Naveen Sharma

IND vs ENG: टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को जब भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी, तो पूरे देश की निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि सूर्यकुमार यादव किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरते हैं। टीम के सबसे भरोसेमंद फिनिशर रिंकू सिंह को लेकर एक ऐसी अपडेट आई है जिसे सुनकर उनके चाहने वाले मायूस हो सकते हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ इस महत्वपूर्ण सेमीफाइनल की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके पीछे कोई चोट या खराब फॉर्म वजह नहीं है, बल्कि टीम कॉम्बिनेशन का वो गणित है जिसे सुलझाना टीम मैनेजमेंट के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।

ind vs eng

दरअसल, भारतीय टीम इस समय एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के साथ मैदान पर उतरना चाहती है। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर्स की मौजूदगी के कारण बल्लेबाजी क्रम में गहराई तो है, लेकिन रिंकू सिंह को फिट करने के लिए किसी एक मुख्य बल्लेबाज या ऑलराउंडर को बाहर करना होगा, जो फिलहाल मुमकिन नहीं लग रहा है।

टीम में छेड़छाड़ का मूड नहीं

भारतीय टीम ने अपने पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी थी। उस मैच में टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उससे कोच और कप्तान काफी संतुष्ट हैं। यही वजह है कि पिछले मैच में वेस्टइंडीज को हराने वाली टीम में किसी भी बड़े बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है।

संजू सैमसन ने पिछले मैच में 97 रनों की तूफानी पारी खेली थी और अभिषेक शर्मा को टीम में बरकरार रखा जा रहा है। ऐसे में रिंकू सिंह को एक बार फिर बाउंड्री लाइन के बाहर बैठकर ही मैच देखना पड़ सकता है।

कैसी होगी वानखेड़े स्टेडियम की पिच

वानखेड़े स्टेडियम की लाल मिट्टी की इस पिच पर गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह आती है। शुरुआती ओवरों में अगर बल्लेबाज संभलकर खेलें, तो यहाँ 200+ का स्कोर बनना कोई बड़ी बात नहीं है। वानखेड़े समुद्र के किनारे स्थित है, इसलिए शाम के समय यहाँ की हवा में नमी होती है। शुरुआती 4-5 ओवरों में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे स्विंग गेंदबाजों को अच्छी मदद मिल सकती है। शाम को ओस का प्रभाव दिख सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments