Cricket
oi-Amit Kumar
IND vs ENG T20 WC Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे बप्पा के शरण में नजर आए। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा का वीडियो वायरल (IND vs ENG T20 WC Semifinal)
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की मंदिर यात्रा ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा। हार्दिक अपनी मित्र माहिका शर्मा के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर परिसर से आए वीडियो और तस्वीरों में दोनों को एक साथ प्रार्थना करते देखा गया। इस दौरान दोनों एक ही शॉल शेयर करते हुए मंदिर की परिक्रमा करते नजर आए, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने लिया आशीर्वाद
मैचों से पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाना भारतीय एथलीटों की पुरानी परंपरा रही है। हार्दिक के अलावा, टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल भी सिद्धिविनायक मंदिर में नतमस्तक हुए। साधारण कपड़ों में पहुंचे इन खिलाड़ियों ने मंदिर में विशेष अनुष्ठान और पूजा-अर्चना की। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत की जिम्मेदारी है, भगवान गणेश से सौभाग्य की कामना करते दिखे।
मैच से पहले खिलाड़ियों को मिलेगी मदद
वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल ने भी टीम की सफलता और फाइनल की राह आसान होने की दुआ मांगी। भारतीय क्रिकेट में यह अक्सर देखा गया है कि बड़े टूर्नामेंट या नॉकआउट मैचों से पहले खिलाड़ी आध्यात्मिक शक्ति की तलाश में रहते हैं। सेमीफाइनल जैसा बड़ा मंच जहां दबाव सबसे अधिक होता है, वहां खुद को शांत रखने के लिए ‘सिद्धिविनायक’ का आशीर्वाद खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
Hardik Pandya with his girlfriend Mahieka Sharma, visited the Siddhivinayak Temple to seek the blessings of Bappa ahead of the T20 World Cup semi-final ❤️🙏 pic.twitter.com/4xWf8ImmKL
— Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) March 4, 2026 “>
-

IND vs ENG: क्या 5 नहीं अब 6 मार्च को खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच? ICC ने दिया अपडेट
-

आसमान में मंडराती मिसाइलों ने रोकी वेस्टइंडीज की सांसें, विश्व कप के बाद फंस गई टीम, नहीं लौट पाई अपने देश
-

Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs इंग्लैंड
-

Mumbai Traffic: भारत-इंग्लैंड मैच को लेकर मुंबई में ट्रैफिक अलर्ट, मुंबई पुलिस ने कसी कमर, नई गाइडलाइन जारी
-

IND vs ENG: ‘इंग्लैंड को हल्के में लेने की गलती न करे भारत’, हैरी ब्रुक ने टीम इंडिया को दी खुली चेतावनी
-

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में नहीं खेलेंगे रिंकू सिंह, बड़ा कारण आया सामने
-

IND vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने दी भारत को चुनौती, चुभने वाली बात कह टीम इंडिया को उकसाया
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड
-

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल टाई होने पर किस्मत का खेल, सुपर ओवर में आई बारिश तो कौन खेलेगा फाइनल?
-

T20 World Cup 2026 Prize Money: वर्ल्ड कप प्राइज मनी में ऐतिहासिक उछाल, विजेता को कितने करोड़ मिलेंगे?
-

SA vs NZ: एडन मारक्रम ने 16 पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, फिर हुए ऐसे OUT कि मचा बवाल!
-

SA Vs NZ: ईडन गार्डन्स में फिन एलन का तूफान, टी-20 वर्ल्ड कप में जड़ा सबसे तेज शतक, फाइनल में पहुंची टीम
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 4 March: आज का मैच कौन जीता- साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड
-

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल रिजर्व डे पर धुला तो क्या? किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री?



