Cricket
oi-Amit Kumar
IND vs ENG T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब सेमीफाइनल की दौड़ में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट की चार सबसे मजबूत टीमें भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। सेमीफाइनल मैच से पहले मुंबई और कोलकाता के मौसम को लेकर चिंताएं भी बनी हुई हैं। नॉकआउट मुकाबलों में अगर बारिश खेल बिगाड़ती है, तो फाइनल का टिकट किसे मिलेगा?
क्या सेमीफाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे (IND vs ENG T20 World Cup 2026)
इसके लिए आईसीसी (ICC) के नियम बेहद स्पष्ट हैं, जो सुपर-8 के प्रदर्शन को आधार बनाते हैं। आईसीसी ने दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए ‘रिजर्व डे’ का प्रबंध किया है। नियमानुसार, यदि मैच वाले दिन (5 मार्च को भारत बनाम इंग्लैंड और 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड) खराब मौसम के कारण खेल पूरा नहीं हो पाता है, तो अगले दिन वहीं से मैच शुरू किया जाएगा जहां वह रुका था।

भारत-इंग्लैंड मैच पर रहेगी नजर
ग्रुप स्टेज के विपरीत नॉकआउट मैचों में परिणाम निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना अनिवार्य है। यदि रिजर्व डे पर भी भारी बारिश के कारण 10-10 ओवर का खेल संभव नहीं हो पाता, तब आईसीसी ‘स्टैंडिंग्स रूल’ लागू करेगी। 5 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला भारत और इंग्लैंड का मुकाबला तकनीकी रूप से बेहद अहम है।
बिना खेले ही बाहर हो सकती है टीम इंडिया
आईसीसी के नियमों के मुताबिक, यदि सेमीफाइनल मैच पूरी तरह धुल जाता है और रिजर्व डे पर भी नतीजा नहीं निकलता तो वह टीम फाइनल में पहुंचेगी जिसने सुपर-8 राउंड में अपने ग्रुप में टॉप किया था। इंग्लैंड की टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में टॉप पर रही थी। भारतीय टीम ने ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया था। यदि यह सेमीफाइनल रद्द होता है, तो सुपर-8 में बेहतर स्थिति होने के कारण इंग्लैंड सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगा और टीम इंडिया बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
यही नियम पहले सेमीफाइनल (ईडन गार्डन्स, 4 मार्च) पर भी लागू होगा। दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 के ग्रुप-1 में टेबल टॉपर रही थी, जबकि न्यूजीलैंड ने ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था। ऐसे में मैच रद्द होने की स्थिति में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल का टिकट मिलेगा।
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs वेस्टइंडीज
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 28 Feb: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs श्रीलंका, टी-20 विश्व कप 2026
-

T20 World Cup 2026: सुपर-8 खत्म! इन 5 खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम, एक भारतीय नाम ने चौंकाया
-

पाकिस्तान क्रिकेट में मचा हड़कंप, टी-20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप शो के बाद खिलाड़ियों पर लगा भारी जुर्माना
-

IND vs WI: क्या बारिश तोड़ेगी भारत का वर्ल्ड कप का सपना? ईडन गार्डन्स में विलेन बनेगा मौसम! सामने आई रिपोर्ट
-

IND vs WI: अभिषेक शर्मा ने छोड़ा लड्डू कैच, फिर सूर्या ने हवा में उड़कर पलटा मैच, बुमराह ने भी किया कमाल
-

IND vs WI: संजू सैमसन के तूफ़ान में कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त, बुमराह ने अनोखे अंदाज में मारा छक्का
-

T20 World Cup: संजू सैमसन की रिकॉर्डतोड़ पारी, विराट कोहली को पछाड़ हुए इमोशनल, जीत के बाद छलका दर्द!
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs वेस्टइंडीज
-

IND vs WI: अभिषेक के फ्लॉप शो पर भड़के गौतम गंभीर, डगआउट से मिली खौफनाक नजरें हुई वायरल
-

ईडन में सैमसन का शो! संजू के नाबाद 97 रनों ने वेस्टइंडीज का तोड़ा सपना, शान से सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
-

T20 World Cup: भारत की जीत के पीछे रिंकू सिंह का रहा बड़ा बलिदान? सेमीफाइनल में पहुंचने की ये है अनकही कहानी
-

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच सेमीफाइनल के लिए जंग आज, इतने बजे होगा शुरू, ऐसे देख सकेंगे LIVE
-

शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में मची उथल-पुथल, सलमान आगा और बाबर आजम पर गिरेगी गाज!
-

रविवार को दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे टी20 विश्व कप मैच के लिए मध्य दिल्ली में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।



