Cricket
oi-Amit Kumar
IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से शर्मनाक विदाई के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भीतर का संकट गहराता जा रहा है। एक तरफ जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कड़े कदम उठाते हुए सीनियर खिलाड़ियों पर गाज गिराई है। वहीं टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान के एक ताजा बयान ने सोशल मीडिया पर ट्रॉलिंग का नया तूफान खड़ा कर दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो (IND vs NZ Final)
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में जब एक पत्रकार ने रिज़वान से पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर सवाल पूछा तो उन्होंने टीम की कमियों को स्वीकार करने के बजाय इसे केवल रन रेट का खेल बताया। रिज़वान का कहना था कि टीम टूर्नामेंट से खराब खेल की वजह से नहीं, बल्कि नेट रन रेट के समीकरणों के कारण बाहर हुई है। जब पत्रकार ने याद दिलाया कि श्रीलंका के खिलाफ जीते हुए मैच को भी पाकिस्तान ने लगभग गंवा दिया था, तो रिज़वान ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि जीत मायने रखती है, खेल का तरीका नहीं।

भारत को लेकर कही ये बड़ी बात
इतना ही नहीं, जब उन्हें भारतीय टीम के आक्रामक और आधुनिक क्रिकेट से सीखने की सलाह दी गई तो रिज़वान ने दोटूक कहा कि मैं भारत के मैच नहीं देखता। उनके इस अहंकारी लहजे की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है और फैंस इसे ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाली स्थिति बता रहे हैं। टूर्नामेंट में औसत दर्जे के प्रदर्शन से नाराज पीसीबी ने न केवल खिलाड़ियों पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है, बल्कि टीम के भविष्य को लेकर बड़े फैसले भी लिए हैं।
पाकिस्तान टीम से कई खिलाड़ी बाहर
साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के मद्देनजर, बोर्ड ने ‘क्लीन स्वीप’ की नीति अपनाई है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए घोषित टीम से पूर्व कप्तान बाबर आजम समेत कई नियमित सीनियर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस नई टीम में 6 अनकैप्ड (नए) खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
पाकिस्तान की तरफ से साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद भी ऐसी ही सफाई की कोशिश की गई थी। लेकिन युवाओं के विफल होते ही बोर्ड फिर से पुराने चेहरों की शरण में चला गया था। क्या इस बार पीसीबी वाकई कड़े फैसले लेने की हिम्मत दिखा पाएगा या यह केवल जनता के गुस्से को शांत करने का एक अस्थायी तरीका है, यह आने वाला वक्त बताएगा।
Rizwan – Pakistan got eliminated from the WC because of net run rate.
Journalist – But the match against Sri Lanka went really bad for us.
Rizwan – It doesn’t matter. In the end we won that match, that’s what counts.
Journalist – But look at the brand of cricket India is… pic.twitter.com/6IeijxYTMy
— 𝐀. (@was_abdd) March 6, 2026 “>
-

IND vs NZ: 2023 वर्ल्ड कप के कितने खिलाड़ी कल के फाइनल में शामिल? 3 नामों को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह
-

IND vs NZ: ‘झूठ बोल रहा है!’ सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल
-

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल हुआ टाई या बारिश में धुला, तो कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन?
-

IND vs NZ: भारत के लिए बज गई खतरे की घंटी! न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में बन रहा हार का डरावना संयोग
-

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में फाइनल देखने पहुंचेंगे PM मोदी? सवा लाख दर्शकों के साथ बढ़ाएंगे टीम का हौसला!
-

IND vs NZ Final: सिर्फ 2000 में देखें वर्ल्ड कप फाइनल! टिकट बुक करने का आखिरी मौका
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
-

Arjun Tendulkar की शादी में सारा तेंदुलकर ने किया जमकर डांस! गुलाबी साड़ी पहन लगीं चांद सी सुंदर, वीडियो वायरल
-

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ग्लैन मैकग्राथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
-

IND vs ENG: हार्दिक पंड्या का विकेट गिरते ही मायूस हुए बेटे अगस्त्य, स्टैंड्स में माहिका शर्मा ने लगाया गले
-

IND vs ENG: जीत के जश्न के बीच अचानक रोहित शर्मा को क्या हुआ? कुलदीप को गले लगाते ही बदला अंदाज, वीडियो वायरल
-

भारत या इंग्लैंड? 19 साल पुराना पैटर्न कर रहा बड़ा इशारा, भारतीय टीम की हार पक्की?
-

VIDEO: सेमीफाइनल का सबसे फनी मोमेंट वायरल, बुमराह के कैच पर साक्षी ने किया डांस, फिर धोनी ने कराया शांत!
-

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग में कौन- भारत vs इंग्लैंड
-

IND vs ENG: हैरी ब्रुक की एक गलती और संजू सैमसन का तूफान, जीवनदान मिलते ही 26 गेंदों में ठोक डाली फिफ्टी



