Homeउत्तराखंडIndiGo CEO Salary: इस्‍तीफा देने वाले Pieter Elbers को कितनी मिलती थी...

IndiGo CEO Salary: इस्‍तीफा देने वाले Pieter Elbers को कितनी मिलती थी सैलरी? Net Worth उड़ा देगी होश


India

oi-Bhavna Pandey

IndiGo CEO Salary: इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पीटर एल्बर्स ने 10 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पीटर एल्‍बर्स के इस फैसले के बाद, कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया अस्थायी रूप से एयरलाइन के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे जब तक नए सीईओ का चयन नहीं हो जाता है।

एल्बर्स पीटर का इंडिगो के सीईओ पद से इस्तीफा दिसंबर में एयरलाइन द्वारा झेले गए एक गंभीर परिचालन संकट के बाद हुआ है। उस अवधि में, बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द या बाधित हुईं, जिससे देश भर के विभिन्न हवाई अड्डों पर लगभग तीन लाख यात्री फंस गए थे।

IndiGo CEO Salary

सूत्रों के अनुसार व्यवधान से एयरलाइन को लगभग ₹2,000 करोड़ का वित्तीय नुकसान हुआ, साथ ही इंडिगो एयरलाइंस की प्रतिष्ठा को भी गहरा धक्का लगा। DGCA ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को नोटिस भेजकर बड़े पैमाने पर उड़ानों के रद्द होने और यात्रियों को सही जानकारी न देने का कारण पूछा था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। जानिए इंडिगो के सीईओ पद से इस्‍तीफा देने वाले पीटर एल्‍बर्स को कितनी सैलरी मिलती थी और कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

IndiGo CEO Salary

पीटर एल्‍बर्स ने 2022 में इंडिगो सीईओ पद संभाला था

एल्बर्स ने सितंबर 2022 में सीईओ का पद संभाला था और उन्होंने एयरलाइन की विस्तार योजनाओं में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। एल्बर्स ने अपने इस्तीफे पत्र में कहा है कि वह “व्यक्तिगत कारणों से” पद छोड़ रहे हैं और उन्होंने अपनी नोटिस अवधि माफ करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इंडिगो में अपने कार्यकाल को “एक सम्मान” बताया और कहा कि उन्हें एयरलाइन की विकास यात्रा में योगदान करने पर “गर्व है”।

पीटर एल्‍बर्ट का करियर क्‍या की है पढ़ाई?

विमानन क्षेत्र का 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले पीटर का जन्‍म 11 मई 1970 को नीदरलैंड्स के शीडम शहर में हुआ था, शुरुआती पढ़ाई उन्होंने अपने शहर के डी सिंगेल-प्रिमो शीडम स्कूल से की। 1 जनवरी 1992 को केएलएम एयरलाइन में एयरक्राफ्ट लोडिंग सुपरवाइजर के तौर पर काम शुरू किया। तेजी से प्रमोशन बाद में वे जापान, ग्रीस और इटली में केएलएम के जनरल मैनेजर बने। इंडिगो से पहले पीटर ने दुनिया की शीर्ष एयरलाइन केएलएम (KLM) में काम किया। साल 2014 में उन्हें केएलएम का प्रेसिडेंट और सीईओ नियुक्त किया गया।

Peter Albert Salary इंडिगो सीईओ को कितनी मिलती है सैलरी?

इंडिगो जॉइन करने के बाद 2023 में उन्हें 67,150 परफॉरमेंस स्टॉक यूनिट्स (PSUs) प्राप्त हुए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹12.52 करोड़ थी। कंपनी में पीटर एल्‍बर्ट का सालाना वेतन करीब ₹5 करोड़ था वेतन, बोनस और PSUs मिलाकर, इंडिगो से उनकी कुल वार्षिक कमाई लगभग ₹17 करोड़ होती है।

Peter Albert Net Worth पीटर एलबर्ट की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीटर एल्बर्स की कुल नेटवर्थ करीब $5 मिलियन (लगभग ₹45 करोड़) है। केएलएम में रहते हुए उन्हें लगभग €1.4 मिलियन सालाना मुआवजा मिलता था। केएलएम छोड़ने पर एल्बर्स को करीब ₹11.9 करोड़ मिले थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments