Homeट्रैवलIPL 2026: आख़िरकार आलोचकों पर बरसे मिचेल स्टार्क, दिल्ली कैपिटल्स से नहीं...

IPL 2026: आख़िरकार आलोचकों पर बरसे मिचेल स्टार्क, दिल्ली कैपिटल्स से नहीं जुड़ने का बताया कारण


Cricket

oi-Naveen Sharma

IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सबसे महंगे तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) अब तक टीम के साथ नहीं जुड़ सके हैं। उनके गायब होने पर सोशल मीडिया और मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब स्टार्क ने खुद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन लोगों को निशाने पर लिया है जो उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठा रहे थे।

मिचेल स्टार्क ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में स्पष्ट किया कि वह इस समय कंधे और कोहनी की गंभीर चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘भारतीय मीडिया में कुछ लोग ऐसे बयान दे रहे हैं जैसे वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं। मैं वर्तमान में रिहैब में हूं। मुझे ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों के दौरान अपनी इस चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।’

ipl 2026 mitchell starc

आलोचकों पर भड़के स्टार्क

स्टार्क उन खबरों से काफी नाराज दिखे जिनमें कहा जा रहा था कि वह जानबूझकर आईपीएल मिस कर रहे हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि इन व्यक्तियों ने आईपीएल में मेरी भागीदारी को लेकर बहुत ही गलत और गुमराह करने वाली राय दी है और उन्हें तथ्यों की तरह पेश किया है।

DC के फैंस से मांगी माफ़ी

ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने यह भी लिखा कि मैं मानता हूं कि इस चोट के समय ने दिल्ली की टीम के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। मैं इसके लिए टीम मैनेजमेंट और फैंस से माफी मांगता हूँ। मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं और लगातार टीम के संपर्क में हूं।

कब होगी स्टार्क की वापसी?

हालांकि स्टार्क ने वापसी की कोई पक्की तारीख नहीं बताई है, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया है कि जैसे ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से उन्हें फिट घोषित किया जाएगा, वह जल्द से जल्द भारत पहुंच जाएंगे। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम स्टार्क की जगह टी नटराजन या लुंगी एनगिडी को प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments