Homeउत्तराखंडIPL 2026 के बीच श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा को मिली धमकी!...

IPL 2026 के बीच श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा को मिली धमकी! तंग आकर उठा लिया बड़ा कदम, आखिर किसकी खोली पोल?


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026 Shreyas Iyer Sister Video: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच धुलने के बाद सोशल मीडिया पर किया गया एक मजाक विवाद में बदल गया है। कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा को केकेआर के फैंस की नाराजगी और ऑनलाइन धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। विवाद बढ़ता देख श्रेष्ठा ने अब भाई और टीम के सम्मान में वह वीडियो हटाने का फैसला किया है।

एक पोस्ट पर मचा बवाल (IPL 2026 Shreyas Iyer Sister Video)

दरअसल, पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों में घिर गई हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ किए गए एक हल्के-फुल्के मजाक को कोलकाता के फैंस ने गंभीरता से ले लिया। जिसके बाद श्रेष्ठा को ट्रोलिंग के साथ-साथ धमकियों का भी सामना करना पड़ा। अब उन्होंने इस विवादास्पद वीडियो को हटाने का निर्णय लिया है।

IPL 2026 1

मैच के बाद किया था ये पोस्ट

ईडन गार्डन्स पर कोलकाता और पंजाब के बीच पिछला मुकाबला आउटफील्ड गीली होने के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था। मैच धुलने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। इसी पर चुटकी लेते हुए श्रेष्ठा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि साड्डे पंजाबियां दा दिल ना वड्डा हुंदा है… लो, दित्ता एक पॉइंट। इसका मतलब था कि हम पंजाबियों का दिल बड़ा होता है, लो दे दिया एक पॉइंट।

वीडियो डिलीट करने का लिया फैसला

श्रेष्ठा के लिए यह सिर्फ एक मजाकिया तंज था, लेकिन केकेआर के फैंस को यह बात रास नहीं आई। वीडियो अपलोड होते ही कोलकाता के फैंस ने उन्हें निशाने पर ले लिया। श्रेष्ठा ने अपने बयान में खुलासा किया कि उन्हें कुछ आपत्तिजनक संदेश और धमकियां भी मिलीं। जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। नकारात्मकता बढ़ती देख उन्होंने वीडियो डिलीट करने का फैसला किया।

श्रेष्ठा अय्यर की बहन ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैं वीडियो इसलिए नहीं हटा रही कि मैंने कुछ गलत किया है, बल्कि इसलिए हटा रही हूं क्योंकि मैं अपने भाई और उसकी टीम (पंजाब किंग्स) का सम्मान करती हूं। उन्होंने यूजर्स से अपील की कि वे एक-दूसरे के प्रति थोड़े दयालु और समझदार बनें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments