Homeउत्तराखंडIPL 2026 के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, वैभव सूर्यवंशी को...

IPL 2026 के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी टीम इंडिया में एंट्री? मास्टर प्लान तैयार


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई के फैसले ने युवा खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर नई बहस छेड़ दी है। राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार समीर रिजवी और चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों के लिए अब सिर्फ आईपीएल का प्रदर्शन टीम इंडिया का टिकट नहीं दिलाएगा।

बीसीसीआई ने किया 64 खिलाड़ियों का चयन (IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi)

बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि अगले एक साल तक अंडर-19 और अंडर-25 खिलाड़ियों के लिए रेड बॉल (लाल गेंद) क्रिकेट ही प्राथमिकता होगी। बोर्ड ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में एक विशेष रेड-बॉल टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस टूर्नामेंट के लिए कुल 64 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिन्हें 4 टीमों में बांटा जाएगा।
इनमें से प्रदर्शन के आधार पर 25 खिलाड़ियों का एक कोर ग्रुप बनाया जाएगा, जो इंडिया-ए और इमर्जिंग टीम के रूप में सीनियर टीम के साथ विदेशी दौरों पर जाएंगे।

IPL 2026 1

वैभव सूर्यवंशी को कैसे मिलेगी टीम इंडिया में एंट्री

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी अब टीम इंडिया में ऑटोमैटिक सिलेक्ट नहीं होंगे। मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुवाहाटी में 278 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाने वाले वैभव को अब रेड बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा। उन्हें 1.1 करोड़ में राजस्थान ने रिटेन किया था।

समीर रिजवी को भी दिखाना होगा दम

आईपीएल 2026 में 2 मैचों में 160 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने वाले समीर रिजवी को भी इस विशेष रेड-बॉल कैंप के लिए चुना गया है। सीएसके के लिए शानदार खेल रहे आयुष म्हात्रे भी उन 14 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें आईपीएल से सीधे CoE टूर्नामेंट के लिए पिक किया गया है।

जूनियर और सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने मिलकर एक हाइब्रिड मॉडल तैयार किया है। एस. शरथ की अगुवाई वाली जूनियर कमिटी इनका चुनाव करेगी। सीनियर कमिटी उन खिलाड़ियों को चुनेगी जिन्होंने रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन वे आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। यश ढुल जैसे खिलाड़ी इसी श्रेणी में शामिल हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments