Homeउत्तराखंडIPL 2026: क्या है Delhi Capitals की ताकत और कमजोरी? बदल गई...

IPL 2026: क्या है Delhi Capitals की ताकत और कमजोरी? बदल गई है टीम की सूरत, ये 11 खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल!


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026 Delhi Capitals: आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पिछले सीजन में पांचवें स्थान पर रहने के बाद फ्रेंचाइजी ने इस बार टीम में सुधार पर जोर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर वर्ल्ड कप हीरो अक्षर पटेल के हाथों में है। जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमंत बदानी हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे। दिल्ली की कोशिश इस बार अपने पहले खिताब के सूखे को खत्म करने की होगी।

8.40 करोड़ देकर खरीदा मैच विनर खिलाड़ी (IPL 2026 Delhi Capitals)

दिसंबर 2025 में हुई नीलामी में दिल्ली ने फाफ डु प्लेसिस और जेक फ्रेजर-मैकगर्क जैसे बड़े नामों को रिलीज कर सबको चौंकाया था। लेकिन इसकी भरपाई उन्होंने डेविड मिलर, बेन डकेट और पथुम निसांका जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से की है। सबसे ज्यादा चर्चा जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी की रही, जिन्हें दिल्ली ने सनराइजर्स हैदराबाद से लंबी बिडिंग वॉर के बाद 8.40 करोड़ में खरीदा। नबी की रफ्तार इस सीजन में दिल्ली का बड़ा हथियार साबित हो सकती है।

Delhi Capitals 1

केएल राहुल पर रहेगी फैंस की नजरें

पिछले सीजन में दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या ओपनिंग जोड़ी थी। इस बार केएल राहुल (जिन्होंने पिछले सीजन में 539 रन बनाए थे) पारी की शुरुआत करेंगे। वे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे, जिससे टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने की छूट मिलेगी। उनका साथ युवा अभिषेक पोरल या विस्फोटक बल्लेबाज बेन डकेट दे सकते हैं।

डेविड मिलर के आने से टीम को मिली मजबूती

राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड होकर आए नीतीश राणा नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे। उनके आने से मध्यक्रम में बाएं हाथ का एक मजबूत विकल्प मिला है। फिनिशिंग की जिम्मेदारी डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स के कंधों पर होगी। वहीं, आशुतोष शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं।

गेंदबाजी की कमान मिचेल स्टार्क संभालेंगे, जिन्हें लुंगी एनगिडी का साथ मिलेगा। लेकिन दिल्ली की असली ताकत उनकी स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और अक्षर पटेल हैं। बीच के ओवरों में इन दोनों की कसी हुई गेंदबाजी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है।

IPL 2026 के लिए DC की संभावित XI

केएल राहुल (विकेटकीपर), बेन डकेट, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क और टी नटराजन।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments