Homeट्रैवलIPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की बढ़ गई मुश्किलें, टीम के सपोर्ट स्टाफ...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की बढ़ गई मुश्किलें, टीम के सपोर्ट स्टाफ को बैन कर सकती है BCCI


Cricket

oi-Naveen Sharma

IPL 2026: आईपीएल के दौरान Rajasthan Royals एक बड़े विवाद में फंसती नजर आ रही है। Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया है।

वैभव सूर्यवंशी की धांसू पारी वाले इस मुकाबले दौरान राजस्थान रॉयल्स के डगआउट का फोटो वायरल हो गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जा रहा था, यह मामला चारों तरफ फ़ैल चुका है।

IPL 2026

Photo Credit: Image Edited by AI

मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के एक सपोर्ट स्टाफ सदस्य को मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के पास बैठे नजर आ रहे हैं और फोन का उपयोग करते दिखाई देते हैं। इस घटना के सामने आते ही फैंस और एक्सपर्ट्स के बीच हड़कंप मच गया है।

आईपीएल नियमों का हो सकता है उल्लंघन

आईपीएल के नियमों के अनुसार डगआउट और ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह नियम खासतौर पर एंटी-करप्शन से जुड़े मामलों को रोकने के लिए लागू किया गया है। ऐसे में अगर यह मामला सही पाया जाता है, तो इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा।

BCCI की कार्रवाई पर टिकी नजरें

इस पूरे मामले पर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, मामला अब मीडिया और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल चुका है, ऐसे में जांच होना लगभग तय माना जा रहा है। बोर्ड के एक्शन पर नजरें टिकी हुई हैं।

हो सकती है सख्त सजा

यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित सपोर्ट स्टाफ पर जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर उन्हें PMOA एरिया में एंट्री से बैन भी किया जा सकता है। सजा की गंभीरता इस बात पर निर्भर करेगी कि BCCI इस उल्लंघन को कितनी बड़ी चूक मानता है।

टीम पर भी पड़ सकता है असर

इस तरह के विवाद का असर टीम के माहौल पर भी पड़ सकता है। टूर्नामेंट के बीच इस तरह की खबरें राजस्थान रॉयल्स के लिए परेशानी बढ़ा सकती हैं, खासकर तब जब टीम पहले से ही अहम मुकाबले खेल रही हो। फिलहाल सभी की नजरें BCCI के अगले कदम पर टिकी हैं, जो इस पूरे मामले की दिशा तय करेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments