Homeउत्तराखंडIPL 2026 से ठीक पहले Delhi Capitals को लगा बड़ा झटका, बेन...

IPL 2026 से ठीक पहले Delhi Capitals को लगा बड़ा झटका, बेन डकेट ने छोड़ा साथ, लगेगा 3 साल का बैन!


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026, Delhi Capitals: आईपीएल 2026 के आगाज होने में महज चार दिन बचे हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंग्लैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। डकेट को पिछले साल हुई नीलामी में दिल्ली ने 2 करोड़ में खरीदा था और वे कप्तान केएल राहुल के साथ ओपनिंग के मुख्य दावेदार माने जा रहे थे।

अचानक क्यों छोड़ा टीम का साथ (IPL 2026, Delhi Capitals)

डकेट के इस अचानक लिए गए फैसले ने दिल्ली की बल्लेबाजी रणनीति को संकट में डाल दिया है। बीसीसीआई (BCCI) के नए नियमों के तहत उन पर 3 साल का कड़ा प्रतिबंध लगने की संभावना भी प्रबल हो गई है। ‘टेलीग्राफ स्पोर्ट्स’ से बातचीत में बेन डकेट ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह फैसला अपने अंतरराष्ट्रीय करियर और इंग्लैंड टीम पर अधिक ध्यान देने के लिए लिया है।

IPL 2026 1

दिल्ली कैपिटल्स के मैनजमेंट और फैंस से मांगी माफी

डकेट ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत कठिन निर्णय था। मैं दिल्ली कैपिटल्स के मैनजमेंट और फैंस से माफी मांगता हूं। जब मैंने नीलामी में अपना नाम दिया था, तब मैं बहुत उत्साहित था, लेकिन मौजूदा समय में मुझे लगता है कि मेरे करियर के लिए यही सही कदम है। डकेट ने आगे यह भी स्वीकार किया कि 31 साल की उम्र में शायद उन्होंने आईपीएल के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर लिए हैं, लेकिन वे भविष्य में कभी दिल्ली की तरफ से खेलने की उम्मीद रखते हैं।

क्या लगेगा 3 साल का बैन?

बीसीसीआई ने पिछले साल ही विदेशी खिलाड़ियों के लिए नियम सख्त किए थे। नए नियमों के मुताबिक यदि कोई खिलाड़ी नीलामी में खरीदे जाने के बाद बिना किसी ठोस मेडिकल कारण के टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले नाम वापस लेता है तो उस पर अगले तीन सीजन के लिए आईपीएल नीलामी में शामिल होने पर बैन लगा दिया जाएगा। चूंकि डकेट ने व्यक्तिगत प्राथमिकता का हवाला दिया है, इसलिए उन पर इस गाज का गिरना लगभग तय माना जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments