Homeट्रैवलIPL 2026: 5 खिलाड़ी जिनका यह आखिरी आईपीएल होगा, अगले सीजन खेलते...

IPL 2026: 5 खिलाड़ी जिनका यह आखिरी आईपीएल होगा, अगले सीजन खेलते हुए नहीं दिखेंगे


Cricket

oi-Naveen Sharma

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच चरम पर है लेकिन यह सीजन क्रिकेट फैंस के लिए थोड़ा भावुक करने वाला होगा। लीग के इतिहास के कुछ ऐसे नाम हैं जिन्होंने सालों तक मैदान पर राज किया, अब इस रंगीन सफर को अलविदा कहने की तैयारी में हैं। बढ़ती उम्र और गिरती फॉर्म के बीच ये 5 दिग्गज खिलाड़ी इस सीजन के बाद क्रिकेट के सबसे बड़े मंच से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के जान और पहचान, महेंद्र सिंह धोनी अब 44 साल के हो चुके हैं। पिछले दो-तीन सीजन से उनके संन्यास की अटकलें लग रही हैं, लेकिन IPL 2026 वाकई उनके करियर का आखिरी पड़ाव हो सकता है। CSK में जिस तरह से बदलाव का दौर चल रहा है, धोनी शायद इस सीजन के बाद पूरी तरह मेंटर की भूमिका में नजर आएं।

ipl 2026

सुनील नरेन

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सबसे बड़े मैच विनर सुनील नरेन की जादुई गेंदबाजी और तूफानी बल्लेबाजी का दौर अब ढलान पर है। वेस्टइंडीज का यह दिग्गज अब अपनी फिटनेस और गेंदबाजी एक्शन की चुनौतियों से जूझ रहा है। माना जा रहा है कि 2026 उनके सुनहरे IPL करियर का अंतिम साल होगा।

अजिंक्य रहाणे

37 साल के अजिंक्य रहाणे ने पिछले कुछ सालों में IPL में खुद को साबित किया है, लेकिन 2026 में KKR टीम मैनेजमेंट युवाओं को तरजीह दे सकता है। अगर यह सीजन रहाणे के लिए औसत रहा, तो वह सम्मान के साथ संन्यास लेकर कोचिंग या कमेंट्री की राह चुन सकते हैं।

इशांत शर्मा

भारतीय क्रिकेट के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा अब 38 की उम्र के करीब हैं। टी20 क्रिकेट की बढ़ती रफ्तार और फिटनेस की दिक्कतों को देखते हुए ईशांत के लिए IPL के अगले सीजन में जगह बनाना मुश्किल होगा। दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी के लिए यह फेयरवेल सीजन हो सकता है।

मार्कस स्टोइनिस

हैरानी की बात लग सकती है, लेकिन मार्कस स्टोइनिस भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। बढ़ती उम्र और चोटों की वजह से उनकी ऑलराउंड क्षमता पर असर पड़ा है। बड़ी नीलामी और पंजाब किंग्स की नई सोच के चलते स्टोइनिस शायद इस सीजन के बाद विदेशी लीग्स पर ज्यादा ध्यान दें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments