Cricket
oi-Amit Kumar
IPL 2026 PBKS Preview: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL 2026) का आगाज शनिवार 28 मार्च से होने वाला है। इस बार सबसे ज्यादा नजरें पंजाब किंग्स (PBKS) पर हैं। पिछले सीजन (2025) में उपविजेता रही पंजाब की टीम इस बार एक कदम आगे बढ़कर अपने पहले खिताब के सूखे को खत्म करना चाहती है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी और दिग्गज रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में टीम ने पिछले साल शानदार खेल दिखाया था, जिसका फायदा उन्हें इस सीजन में मिलने की उम्मीद है।
क्या खत्म होगा एक दशक का इंतजार (IPL 2026 PBKS Preview)
पंजाब किंग्स के लिए साल 2025 किसी टर्निंग प्वॉइंट से कम नहीं था। साल 2014 के बाद पहली बार टीम फाइनल तक पहुंची थी। पिछले सीजन में टीम ने 15 में से 9 मैच जीतकर अपनी ताकत का अहसास कराया था। हालांकि, फाइनल में उन्हें आरसीबी (RCB) से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन श्रेयस और पोंटिंग की जुगलबंदी ने टीम की हारने वाली मानसिकता को पूरी तरह बदल दिया है।

क्या है पंजाब की ताकत
पंजाब की टीम हमेशा से विदेशी सितारों पर निर्भर रही है, लेकिन इस बार रणनीति बदली हुई है। टीम ने प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या जैसे युवा प्रतिभाओं पर दांव लगाया है। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में नेहल वढेरा और शशांक सिंह जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे अनुभवी भारतीय कंधों पर है, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने का दम रखते हैं।
शेड्यूल और पहला मुकाबला
पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में करेगी। इसके बाद टीम के मुकाबले 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। वहीं 6 अप्रैल को टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। जबकि 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से टक्कर होगी।
गेंदबाजी के मोर्चे पर पंजाब को एक झटका लगा है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। वे अपने बच्चे के जन्म के चलते परिवार के साथ समय बिताने के लिए स्वदेश में हैं। उनकी अनुपस्थिति में मार्को जानसन और जेवियर बार्टलेट पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।
-

RCB Sold To Birla Viral: IPL 2026 से पहले बिक गई विराट कोहली की RCB? लगी इतनी भारी-भरकम बोली, नया मालिक कौन?
-

IPL 2026: आईपीएल मैच के बाद छपरी की तरह प्रेजेंटेशन में जाना पड़ेगा भारी, BCCI ने बनाया सख्त सजा का नियम
-

बिना टिकट के भी IPL देखने का मिल गया जुगाड़! करोड़ों फैंस की होगी मौज, BCCI ने कर दिया बड़ा ऐलान?
-

RCB Tickets: आरसीबी-हैदराबाद मैच की टिकट बिक्री आज, कब और कैसे खरीदें, कीमतें उड़ा देंगी होश
-

अर्जुन तेंदुलकर IPL में पानी पिलाते रह जाएंगे, खेलने का नहीं मिलेगा मौका, किसने किया चौंकाने वाला खुलासा
-

RCB को बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए यश दयाल! टीम के डायरेक्टर ने बताई असली वजह
-

IPL 2026: पिक्चर अभी बाकी है! DHONI के संन्यास का सस्पेंस खत्म? माही ने खुद दिया सवाल का जवाब, VIDEO
-

IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो 2008 वाली आईपीएल टीम में खेल रहे हैं, धोनी-कोहली के अलावा तीसरा कौन?
-

IPL 2026: आईपीएल में एक ही टीम के लिए 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले 5 दिग्गज, कोहली-बुमराह लिस्ट में शामिल
-

15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका
-

‘बाबर-शाहीन भी PSL छोड़ भारत भागेंगे,’ शोएब अख्तर की बड़ी भविष्यवाणी, आखिर क्या है मामला
-

RCB Ticket Prices: RCB-SRH मैच टिकट हुआ महंगा, प्राइस इतना कि खरीद लेंगे iPhone, गोल्ड की तरह बढ़ गए दाम
-

IPL 2026: खिलाड़ियों के परिवारों पर BCCI का हंटर, एक साथ नहीं कर पाएंगे सफर, हार्दिक-महिका क्या करेंगे?
-

IPL 2026: ऑक्शन में नहीं मिला था खरीदार अब CSK में मचाएगा हाहाकार! टीम में आया 6 फुट 4 इंच का घातक गेंदबाज
-

‘घर की याद नहीं आई तुझे, जस्सी?’ Sanjana Ganesan ने पति बुमराह को किया बुरी तरह ट्रोल, फिल्म ‘धुरंधर’ बनी वजह!



