HomeराजनीतिIPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्‍या अधूरा ख्‍वाब...

IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्‍या अधूरा ख्‍वाब पूरा करने के लिए त्‍याग देगी खाकी वर्दी?


India

oi-Bhavna Pandey

IAS Anshika Verma:उत्तर प्रदेश के दो चर्चित आईपीएस अधिकारियों अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई 29 मार्च (रविवार) को शादी के बंधन में बंध गए। इससे पहले संभल में दोनों एक दूसरे को अगूंठी पहना कर सगाई की थी। इसके बाद बाड़मेर में हल्दी-संगीत समारोह संपन्‍न हुआ। जाेधपुर में रविवार को शादी के बाद आज 30 मार्च को भव्य रिसेप्शन होगा।

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली में तैनात अंशिका वर्मा की शादी की तस्वीरें फोटोज जमकर वायरल हो रही है। इसके साथ ही तेज तर्रार आईपीएस अंशिका वर्मा के अधूरे ख्‍वाब की चर्चा जोरों पर है। लोग जानना चाह रहे हैं कि क्‍या अपना अधूरा ख्‍वाब पूरा करने के लिए अंशिका वर्मा खाकी वर्दी से मोह त्‍याग देंगी?

IPS Anshika Verma

IPS Anshika Verma: अंशिका वर्मा का क्‍या है अधूरा ख्‍वाब?

मूल रूप से प्रयागराज निवासी अंशिका वर्मा वर्ष 2021 बैच की एक होनहार आईपीएस अधिकारी हैं। अंशिका वर्मा ने 2021 की यूपीएससी परीक्षा में 136वीं रैंक हासिल की थी,और आईपीएस अधिकारी नियुक्‍त हुईं। लेकिन अंशिका वर्मा का एक इंटरव्‍यू वायरल हुआ था जिसमें उन्‍होंने खुद कहा था कि आईपीएस की वर्दी पहनने के बाद भी उनके मन में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) को लेकर एक गहरी इच्छा बाकी है।

IPS Anshika Verma

Anshika Verma शादी के बाद क्‍या पूरा करेंगीं अपना अधूरा ख्‍वाब?

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई से शादी करने के बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्‍या ‘पावर बैलेंस’ और प्रोटोकॉल के शीर्ष पर पहुंचने के लिए अंशिक क्‍या दोबारा पढ़ाई शुरू करेंगी? जिले का डीएम बनने का सपना पूरा करने के लिए क्‍या अंशिका खाकी वर्दी दांव पर लगा देंगी?

IPS Anshika Verma

कैसे बन सकते हैं IPS से IAS?

अंशिका वर्मा को फिर से UPSC परीक्षा देनी होगी अगर कोई IPS अधिकारी दोबारा UPSC Civil Services Exam देता है और उसमें IAS के लिए चयन हो जाता है तो उसे IPS सेवा से इस्तीफा देकर IAS जॉइन करना होता है। कुछ मामलों में राज्य सिविल सेवा (State Civil Services) के अधिकारी प्रमोशन से IAS बनते हैं
लेकिन IPS से IAS में डायरेक्ट प्रमोशन का रास्ता नहीं होता। IAS और IPS दोनों अलग-अलग All India Services हैं एक सेवा से दूसरी में जाने के लिए नई नियुक्ति (fresh selection) ही मान्य होती है।

केके बिश्नोई से शादी रचाने के बाद क्‍या अंशिका लेंगीं ये जोखिम?

अगर यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद अंशिका आईएएस बनती हैं तो नहें अपनी वर्तमान आईपीएस सर्विस से इस्तीफा देना होगा। सबसे बड़ा जोखिम ‘कैडर’ का है, क्योंकि वर्तमान में दोनों पति-पत्नी उत्तर प्रदेश कैडर में कार्यरत हैं। आईएएस बनने पर उन्हें किसी भी अन्‍य राज्य का कैडर मिल सकता है, जिससे उनकी तैनाती अलग हो सकती है।

केके बिश्नोई और अंशिका की कैसे शुरू हुई लवस्‍टोरी?

गौरतलब है कि आईपीएस जोड़े की प्रेम कहानी यूपी के गोरखपुर में परवान चढ़ी थी। दोनों की पहली मुलाकात 2023 में हुई थी, कृष्ण कुमार बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर कार्यरत थे और अंशिका वर्मा गोरखपुर एएसपी के पद पर तैनात थी। बिश्नोई ने खुद ये खुलासा एक इंटरव्‍यू में किया था। उन्‍होंने बताया था कि अंशिका के काम करने के तरीके से वो बहुत प्रभावित हुए थे।

अंशिका और केके विश्नोई की वर्तमान समय में कहां है तैनाती?

आईपीएस अंशिका वर्मा वर्तमान में बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं। इससे पहले ये गोरखपुर एएसपी पद संभाल रही थी। आईपीएस केके बिश्नोई वर्ष 2018 बैच के अधिकारी हैं। वह इस समय संभल जिले के पुलिस अधीक्षक के तौर पर कार्यरत हैं। मूल रूप से वह राजस्थान के बाड़मेर जिले से संबंध रखते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments