Homeउत्तराखंडIran Attacks Qatar Gas Hub: अब नहीं बचेगा ईरान? कतर ने 24...

Iran Attacks Qatar Gas Hub: अब नहीं बचेगा ईरान? कतर ने 24 घंटे में अधिकारियों को देश छोड़ने का दिया अल्टीमेटम


International

oi-Sohit Kumar

Iran Attacks Qatar Gas Hub: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब एक ऐसे मोड़ पर आ गया है जहां से पूरी दुनिया का संकट बढ़ना तय है। ईरान और इजराइल की जंग के बीच अब खाड़ी देश भी बुरी तरह इसकी चपेट में आ गए हैं। ईरान ने कतर के सबसे बड़े गैस हब ‘रास लफान’ (Ras Laffan) पर मिसाइलों से भीषण हमला किया है, जिससे वहां भारी नुकसान की खबर है। इस हमले के बाद कतर ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरानी दूतावास के सैन्य अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया है।

ईरान की मिसाइलों ने कतर के रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी को निशाना बनाया है। यह जगह दुनिया की सबसे बड़ी LNG (लिक्विड नेचुरल गैस) उत्पादन साइट है, जो पूरी दुनिया की 20% गैस की जरूरत पूरी करती है। कतर के विदेश मंत्रालय ने इसे “क्रूर हमला” बताते हुए कहा है कि ईरान ने सारी ‘रेड लाइन्स’ पार कर दी हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस अटैक में किसी की जान जाने की खबर नहीं है।

Majed bin Mohammed Al Ansari

सऊदी अरब पर भी दागी मिसाइलें

ईरान का कहर सिर्फ कतर तक सीमित नहीं रहा। सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, जिन्हें वहां के डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। वहीं, UAE ने दावा किया है कि उसने ईरान की ओर से आई 13 मिसाइलों और 27 ड्रोन्स को हवा में ही तबाह कर दिया। ईरान ने पहले ही धमकी दी थी कि अगर इज़राइल ने उसके गैस फील्ड्स पर हमला किया, तो वह पूरे खाड़ी क्षेत्र के तेल और गैस ठिकानों को मटियामेट कर देगा।

दुनिया भर में मचा हड़कंप

कतर से होने वाली गैस सप्लाई रुकने का सीधा मतलब है कि भारत, जापान और यूरोप जैसे देशों में ऊर्जा का संकट खड़ा हो जाएगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस मुद्दे पर कतर के अमीर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह सप्लाई लंबे समय तक बाधित रही, तो गैस और बिजली की कीमतें आसमान छूने लगेंगी, जिसका सबसे बुरा असर विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

कतर का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में निकल जाओ!

हमले से नाराज कतर ने ईरान के साथ कूटनीतिक रिश्ते लगभग तोड़ दिए हैं। कतर ने ईरानी दूतावास के मिलिट्री और सिक्योरिटी अटैच (Attaches) को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर दिया है। यानी अब उन्हें अगले 24 घंटों के भीतर कतर छोड़ना होगा। कतर का कहना है कि ईरान जानबूझकर उन देशों को जंग में घसीट रहा है जिनका इस विवाद से सीधा लेना-देना नहीं है।

ईरान को ट्रंप ने दी खुली चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि इजराइल ने गुस्से में आकर ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया, जिसकी जानकारी अमेरिका को नहीं थी। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने बिना सच जाने कतर के गैस प्लांट पर जवाबी हमला कर बड़ी गलती की है। उन्होंने सीधे शब्दों में चेतावनी दी कि अगर कतर के LNG प्लांट पर दोबारा हमला हुआ, तो अमेरिका अपनी पूरी ताकत से ईरान के पूरे गैस फील्ड को इस कदर तबाह कर देगा जो ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments