International
oi-Bhavna Pandey
Iran Israel War: ईरान‑यूएस‑इजरायल युद्ध ने अब तक भयंकर तबाही मचा दी है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध “जल्द समाप्त होगा”। एक्सियोस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह तभी खत्म होगा जब वह चाहेंगे, क्योंकि “निशाना बनाने के लिए व्यावहारिक रूप से कुछ भी नहीं बचा है।”
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच, ट्रंप ने संकेत दिया कि उनके ऑपरेशन के उद्देश्य काफी हद तक हासिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा, “थोड़ा-बहुत इधर-उधर… जब भी मैं चाहूंगा, यह खत्म हो जाएगा।” हालाँकि, उनके इस दावे के बावजूद, क्षेत्र में हमले जारी हैं।

इसके विपरीत, इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि अमेरिका के साथ संयुक्त हमलावर अभियान “जब तक आवश्यक होगा, तब तक चलेगा”। एएफपी के हवाले से उन्होंने बताया, “यह अभियान बिना समय सीमा के, सभी उद्देश्य पूरे होने तक जारी रहेगा।”
क्या बोला ईरान?
काट्ज़ ने जोर देकर कहा कि तेहरान और पूरे देश में “दिन-ब-दिन, एक के बाद एक लक्ष्य पर” हमले जारी रहेंगे। उनका मकसद ईरानियों को खामनेई-नेतृत्व वाले शासन को हटाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा, “अंतत: यह उन पर निर्भर करता है।”
युद्ध समाप्त होने का ट्रंप का दावा, उनके उस बयान के एक दिन बाद आया जब उन्होंने सीबीएस न्यूज को कहा कि यह युद्ध “बहुत पूरा” है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास न नौसेना, न संचार व्यवस्था और न वायुसेना। सैनिक दृष्टि से तेहरान के पास अब कुछ भी शेष नहीं है।
ट्रंप बोले- अगर वे कुछ भी बुरा करते हैं, तो ईरान का अंत होगा
ट्रंप ने कहा कि “उनके मिसाइल बिखरे पड़े हैं व उनके ड्रोन हर जगह नष्ट हो रहे हैं।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को “कुछ भी शरारत न करने” की कड़ी चेतावनी दी। साफ शब्दों में उन्होंने धमकाया, “अगर वे कुछ भी बुरा करते हैं, तो ईरान का अंत होगा और आप फिर कभी उसका नाम नहीं सुनेंगे।”
ईरान‑यूएस‑इजरायल युद्ध
- ईरान‑यूएस‑इजरायल युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी 2026 को हुई। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के सैन्य और सरकारी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक शुरू की।
- ईरान के कई अधिकारी मारे गए, शहरों, स्कूलों और नागरिक इलाकों को गंभीर क्षति हुई।
- लगभग 1,200 से अधिक लोग मारे गए, हजारों घायल।
- 20,000 से अधिक इमारतें प्रभावित/नष्ट, सैकड़ों घर, अस्पताल और स्कूल क्षतिग्रस्त।
- मिडिल ईस्ट के कई देशों में मिसाइल और ड्रोन हमलों से जान-माल का नुकसान और हजारों लोग बेघर।
- तेल की शिपिंग बाधित, वैश्विक ऊर्जा कीमतों में वृद्धि हुई।
-

Iran US War: अमेरिका ने तबाह किए ईरान के 16 युद्धपोत, ट्रंप की धमकी- तेहरान को बूंद-बूंद तेल के लिए तरसाएंगे
-

Iran Israel Conflict: होर्मुज के बाद अब स्वेज नहर को बंद कराएगा ईरान, अमेरिका-इजरायल जाएंगे बैकफुट पर?
-

Delhi Airport Travel Advisory: ईरान युद्ध के चलते IGIA एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा से पहले पढ़ें गाइड
-

ईरान युद्ध पर हर दिन इतना खर्च कर रहा है अमेरिका! रोज का आंकड़ा देखकर ट्रंप के उड़े होश
-

Mojtaba Khamenei Net Worth: मोजतबा खामेनेई के पास अथाह संपत्ति, कैसे करते हैं कमाई? दुबई से यूरोप तक प्रॉपर्टी
-

Iran vs USA War: वो 4 ईरानी मिसाइल, जिसने अमेरिका को किया बर्बाद, थर-थर कांप रहे हैं ट्रंप
-

Khamenei Last Rites: कब सुपुर्द-ए-खाक होंगे ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई? देरी के पीछे ये बड़ी वजहें
-

Middle East War से Pakistan में लॉकडाउन! स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों को लेकर शहबाज सरकार का चौंकाने वाला फरमान
-

‘आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ’, मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल
-

Iran Nuclear Program: इजरायल और अमेरिका के हमलों के बीच भी ईरान का यूरेनियम प्लांट सेफ? ट्रंप की बढ़ी टेंशन!
-

Iran New Supreme Leader: मोजतबा को मिला कांटों भरा ताज, ट्रंप-नेतन्याहू के खतरनाक प्लान से कैसे बचेंगे?
-

Khamenei Five Mistakes: वो 5 गलतियां, जिसके कारण खामेनेई मारे गए? नस्ल का खात्मा-Iran के नए लीडर के लिए सबक?
-

LPG Gas Crisis: ईरान-अमेरिका जंग भारत की LPG सप्लाई पर कैसे डाल रहा असर? आपकी रसोई पर क्या होगा असर
-

MP News: दुबई यात्रा की बुकिंग में भारी गिरावट, ईरान-इजराइल युद्ध का सीधा असर, हजारों यात्रियों ने प्लान
-

Iran War Impact: ईरान जंग से भारत को डबल झटका! 5 तरीकों से हिल रही इकोनॉमी, 15 तरह के बिजनेस पर सीधा असर



