HomeराजनीतिIran Israel War: रेस्टोरेंट में खाना पड़ेगा महंगा! स्विगी-जोमैटो पर भी होगा...

Iran Israel War: रेस्टोरेंट में खाना पड़ेगा महंगा! स्विगी-जोमैटो पर भी होगा असर?


Business

oi-Ankur Sharma

Iran Israel War: बाहर खाना खाने के शौकीन लोगों को ये खबर परेशान कर सकती है क्योंकि LPG और बिजली की कीमतें बढ़ने से बाहर खाना महंगा हो सकता है। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में अशांति की वजह से LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर होटलों के खाद्य पदार्थों पर दिखेगा इसलिए अब होटलो और रेस्तरां में आपको डिनर या लंच करने लिए अपनी जेब टाइट करनी होगी।

Deccan Herald की खबर के मुताबिक बृहत बेंगलुरु होटल एसोसिएशन (BBHA) के पी.सी. राव ने कहा ‘कुल मिलाकर, एक सिलेंडर की कीमत ₹265 तक बढ़ गई है। यह होटल व्यवसायियों पर बहुत बड़ा आर्थिक बोझ है। सरकार को कीमतें बढ़ाने से पहले कुछ समय इंतजार करना चाहिए था।

Iran Israel War

एलपीजी के अलावा, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बिजली शुल्क (हालिया संशोधन से प्रति यूनिट ₹1 बढ़ा) और बेंगलुरु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड (BSWML) का कचरा निपटान शुल्क (प्रति किलोग्राम ₹12) भी बोझ बढ़ा रहा है।’

Iran Israel War: ‘हम ग्राहकों पर बोझ नहीं डालना चाहते’

राव ने आगे कहा ‘यदि स्थिति अगले दो दिनों तक ऐसी ही बनी रहती है, तो हमें फैसला लेना होगा। हम ग्राहकों पर बोझ नहीं डालना चाहते, पर सभी लागतें इतनी बढ़ गई हैं कि मौजूदा दरों पर काम करना असंभव है, अतः दाम बढ़ाना अब अपरिहार्य है। अधिकांश खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने तय हैं, पर सटीक बढ़ोतरी हर होटल व्यवसायी अपने अनुसार तय करेगा और अगर रेट बढ़ेगा तो ऑन लाइन आर्डर करना भी महंगा हो सकता है, स्विगी, जोमैटो पर भी असर हो सकता है।’

Iran Israel War News: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी

मालूम हो कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच । सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये का इजाफा किया गया है। नए रेट 7 मार्च से लागू हो गए हैं।

  • दिल्ली- रू 913
  • मुंबई- रू 912.50
  • कोलकाता-रू 939
  • चेन्नई – रू 928.50

Iran Israel War News Hindi: कमर्शियल सिलेंडर के दाम

  • दिल्ली- रू 1883
  • मुंबई- रू 1990
  • कोलकाता-1835
  • चेन्नई – रू 20243



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments