International
oi-Ankur Sharma
Iran US Ceasefire: अमेरिका और ईरान दो हफ़्ते के लिए युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं लेकिन इस बीच, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 8 अप्रैल को सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है और सभी भारतीयों से देश छोड़ने की अपील की है, ये कदम भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के मद्दे नजर उठाया गया है। ये निर्देश 7 अप्रैल को जारी पिछली एडवाइजरी का ही अगला हिस्सा है।

एडवाइजरी में साफ तौर पर निम्नलिखित बातें कही गई हैं और साथ ही हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए गए हैं।
- घटनाक्रमों को देखते हुए, जो भारतीय नागरिक अभी भी ईरान में हैं, उन्हें दृढ़तापूर्वक सलाह दी जाती है कि वे दूतावास के समन्वय से और दूतावास द्वारा सुझाए गए मार्गों का उपयोग करके शीघ्रता से ईरान छोड़ दें।
- यह पुनः दोहराया जाता है कि दूतावास के साथ पूर्व परामर्श और समन्वय के बिना किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्थलीय सीमा तक पहुँचने का कोई भी प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।
- दूतावास के आपातकालीन नंबर नीचे दिए गए हैं।
मोबाइल नंबर:
- +989128109115;
- +989128109102;
- +989128109109;
- +989932179359
ईमेल: [email protected]“

US-Iran सीजफायर का भारत ने किया स्वागत
US-Iran सीजफायर का भारत ने स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि ‘हम संघर्ष-विराम का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति आएगी। जैसा कि हमने पहले भी लगातार ज़ोर दिया है, चल रहे संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए तनाव कम करना, बातचीत और कूटनीति ज़रूरी हैं। इस संघर्ष ने लोगों को पहले ही बहुत ज़्यादा तकलीफ़ दी है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा व्यापार नेटवर्क को बाधित किया है। हमें उम्मीद है कि होर्मुज़ स्ट्रेट से होकर आवागमन की निर्बाध स्वतंत्रता और वैश्विक व्यापार का प्रवाह बना रहेगा।’
सीजफायर पर ट्रंप ने क्या कहा?
सीजफायर के ऐलान के बाज डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘विश्व शांति के लिए एक बहुत बड़ा दिन’! ईरान भी यही चाहता है, अब उनका सब्र टूट चुका है! और ठीक इसी तरह, बाकी सभी का भी! यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका, Strait of Hormuz में जहाज़ों की आवाजाही को सुचारू बनाने में मदद करेगा। वहां बहुत सारे सकारात्मक काम होंगे! इससे बहुत ज़्यादा पैसा भी कमाया जाएगा। ईरान अब अपने पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है। हम हर तरह की ज़रूरी चीज़ों से लदे हुए वहां मौजूद रहेंगे ताकि यह पक्का हो सके कि सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसा ही होगा। ठीक वैसे ही, जैसा कि हम US में अनुभव कर रहे हैं, यह Middle East का ‘स्वर्ण युग’ साबित हो सकता है!’
India in Iran (@India_in_Iran) posts an advisory issued by the Embassy of India, Tehran.
“In continuation of the advisory of 07 April 2026, and in light of recent developments, Indian nationals still in Iran are strongly advised to expeditiously exit Iran, in coordination with… pic.twitter.com/tlPOZjQk4p
— Press Trust of India (@PTI_News) April 8, 2026 “>
-

Iran-US War में नया ट्विस्ट! Pakistan की अपील पर Trump के 14 दिन डेडलाइन बढ़ाने के 4 बड़े कारण क्या?
-

Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के ‘नापाक’ प्लान का हुआ पर्दाफाश
-

US-Iran Ceasefire के बाद कब-कहां होगी बैठक? क्रेडिट के चक्कर में PAK पीएम शहबाज शरीफ ने कर दी बड़ी पेशकश
-

US-Iran Ceasefire: मिडिल ईस्ट में थमी जंग! ट्रंप-ईरान सीजफायर के बाद श्रीनगर के लाल चौक पर जश्न का माहौल
-

Iran America Ceasefire: युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत, कर दी ऐसी मांग जिसने दुनिया का खींचा ध्यान
-

North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी
-

Iran-US Ceasefire: मिडिल ईस्ट में शांति की नई उम्मीद? ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल, ईरान को लेकर दिया बड़ा संकेत
-

Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब
-

Trump on Canada: ईरान की मार से पस्त हुए ट्रंप? कनाडा को 51वां राज्य बनाने की धमकी ली वापस, बोले- और जंग नहीं
-

Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों पर क्या Iran शुल्क वसूल सकता है? भारत पर क्या असर? समझें
-

IRGC Intelligence Chief: कौन थे Majid Khademi? जिनकी लोकेशन लीक होने का शक, अमेरिका ने किया काम तमाम
-

Pilot Rescue Operation Iran: लादेन को निपटाने वाली SEAL Team-6 ने कैसे बचाया पायलट को? 2 दिन कहां छुपा रहा?
-

Donald Trump Warns Iran: 18 मिनट में ईरान को क्या-क्या चेतावनी दीं? कहा- ‘खात्मे के लिए 1 रात काफी, बूम-बूम’
-

Iran India Oil Trade: 7 साल बाद भारत-ईरान में ‘तेल के बदले चावल’ की डील, साल 2000 वाला फॉर्मूला लागू?
-

Iran America War: युद्ध के माहौल में अचानक अमेरिका दौरे पर भारतीय विदेश सचिव, क्या है मोदी सरकार का प्लान?



