HomeराजनीतिIran US Israel Conflict: संघर्ष और हमलों के बीच ईरान ने दिया...

Iran US Israel Conflict: संघर्ष और हमलों के बीच ईरान ने दिया झुकने का संकेत, ‘इज्जत के साथ बातचीत के लिए तैयार


International

oi-Smita Mugdha

Iran US Israel Conflict: अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच तेहरान की ओर से एक अहम बयान सामने आया है। ANI को दिए इंटरव्यू में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतोल्ला सैय्यद अली खामेनेई के प्रतिनिधि बताए जा रहे डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि “ईरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन इज्जत के साथ।”

डॉ. इलाही ने स्पष्ट किया कि ईरान कूटनीतिक समाधान के खिलाफ नहीं है, मगर वह किसी भी तरह के दबाव या एकतरफा शर्तों को स्वीकार नहीं करेगा। उनके अनुसार, किसी भी वार्ता की बुनियाद आपसी सम्मान, समानता और संप्रभुता के सिद्धांतों पर होनी चाहिए।

Iran US Israel Conflict

Iran US Israel Conflict: जल्द हो सकता है समझौता

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों और तीखी बयानबाज़ी ने वैश्विक समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका और इज़राइल की नीतियों पर सवाल उठाते हुए ईरान लगातार अपने सुरक्षा हितों और क्षेत्रीय प्रभाव को लेकर सतर्क रुख अपनाए हुए है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान का यह संदेश एक संतुलित रणनीति का हिस्सा हो सकता है जहां वह एक तरफ बातचीत के लिए खुलापन दिखा रहा है, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय सम्मान और राजनीतिक स्वतंत्रता पर कोई समझौता न करने की बात दोहरा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब इस बात पर नजर रखे हुए है कि क्या आने वाले दिनों में बैक-चैनल कूटनीति या औपचारिक वार्ता की दिशा में कोई ठोस पहल होती है या नहीं। फिलहाल ईरान का रुख साफ है – बातचीत संभव है, लेकिन शर्त ‘इज्जत’ की होगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments