Homeट्रैवलIran US War: अमेरिका ने तबाह किए ईरान के 16 युद्धपोत, ट्रंप...

Iran US War: अमेरिका ने तबाह किए ईरान के 16 युद्धपोत, ट्रंप की धमकी- तेहरान को बूंद-बूंद तेल के लिए तरसाएंगे


International

oi-Puja Yadav

US Destroys 16 Iranian Minelayers: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच एक बड़ी सैन्य कार्रवाई में अमेरिका ने दावा किया है कि उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास ईरान के 16 माइन-लेइंग (समुद्र में बारूदी सुरंग बिछाने वाले) जहाजों को नष्ट कर दिया है।

यह कार्रवाई तब हुई जब ईरान ने दुनिया को चेतावनी दी थी कि वह इस क्षेत्र से अपने दुश्मनों को एक लीटर तेल भी बाहर नहीं ले जाने देगा। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने मंगलवार (10 मार्च 2026) को इस ऑपरेशन का वीडियो जारी किया, जिसमें ईरानी जहाजों को मिसाइलों से उड़ते हुए देखा जा सकता है।

us-destroys-16-iranian-minelayers

Operation Epic Fury: डोनाल्ड ट्रंप की ‘फायर एंड फ्यूरी’ चेतावनी

युद्ध के 11वें दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान को अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा अगर ईरान ने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग में बारूदी सुरंगें (Mines) बिछाई हैं, तो उन्हें तुरंत हटा लिया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो ईरान को ऐसे सैन्य परिणामों का सामना करना पड़ेगा जो उसने पहले कभी नहीं देखे होंगे।

हालांकि, ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक ऐसी कोई पुख्ता रिपोर्ट नहीं है कि ईरान ने वास्तव में सुरंगें बिछा दी हैं, लेकिन अमेरिका ने एहतियात के तौर पर उन जहाजों को निशाना बनाया है जो ऐसा करने की क्षमता रखते थे।

ईरान का पलटवार: हम तय करेंगे युद्ध का अंत

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने ट्रंप के दावों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि युद्ध का अंत अमेरिका नहीं, बल्कि ईरान तय करेगा। ईरानी नेताओं ने कसम खाई है कि जब तक अमेरिका और इजरायल की बमबारी नहीं रुकती, तब तक खाड़ी से तेल का निर्यात पूरी तरह ठप रहेगा। तेहरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने ट्रंप को सीधी धमकी देते हुए कहा, सावधान रहें कि कहीं आप खुद ही खत्म न हो जाएं।” ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अब वॉशिंगटन के साथ किसी भी तरह की बातचीत के पक्ष में नहीं है।

युद्ध का भयावह असर दिखा- तेहरान और लेबनान में तबाही

तेहरान में बमबारी: ईरानी राजधानी के निवासियों ने बताया कि उन्होंने युद्ध की अब तक की सबसे भारी बमबारी झेली है। कई आवासीय इमारतों के जमींदोज होने की खबरें हैं, और हजारों लोग शहरों को छोड़कर गांवों की ओर पलायन कर रहे हैं।

लेबनान में मौत का तांडव जारी है। दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में बुधवार सुबह तक 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रेड क्रॉस का एक सदस्य और हिजबुल्ला से जुड़ा एक पैरामेडिक (स्वास्थ्य कर्मी) भी शामिल है। पेंटागन ने पहली बार स्वीकार किया है कि इस युद्ध में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए हैं। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हमले और भी तीव्र होंगे।

क्यों अहम है हॉर्मुज जलमार्ग?

हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण ‘ऑयल चोक पॉइंट’ है। दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी संकरे रास्ते से गुजरता है। अगर यह रास्ता बंद होता है, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। भारत अपनी जरूरत की 50% से अधिक गैस और तेल इसी मार्ग से मंगाता है, जिससे यहां भी ईंधन का संकट गहरा गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments