International
oi-Siddharth Purohit
Iran War Update: अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर बने मोजतबा खामेनेई (Supreme Leader Mojtaba Kahenei) के मारे जाने के दावे अमेरिका से उठ रहे हैं कि खामेनेई मारे गए हैं या फिर बुरी तरह जख्मी हैं। जिसके बाद ईरान एक अपुष्ट वीडियो जारी कर कहता है कि वे ठीक हैं और जल्द सबके सामने आएंगे। इसी बीच एक रिपोर्ट आई है जिसमें दावा किया है मोजतबा खामेनेई अचेत अवस्था में हॉस्पिटल में हैं जहां वे फैसले लेने की स्थिति में तक नहीं हैं। ‘द टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका इलाज ईरान के क़ोम शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है
खुफिया रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
एक राजनयिक के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि खुफिया सूत्रों ने यह संवेदनशील जानकारी खाड़ी देशों के सहयोगियों के साथ साझा की है। इससे पहली बार उनकी हालत और लोकेशन को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आई है। द टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा खामनेई की हालत इतनी गंभीर है कि वे फिलहाल देश का कामकाज संभालने में सक्षम नहीं हैं। अमेरिकी-इजरायली खुफिया सूत्रों के मुताबिक, वे किसी भी सरकारी फैसले में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। हालांकि ये जानकारी कहां से लीक हुई अभी तक इसका पता नहीं चला है।

क़ोम में चल रहा इलाज
रिपोर्ट में बताया गया है कि उनका इलाज ईरान के केंद्रीय शहर क़ोम में हो रहा है। क़ोम राजधानी तेहरान से करीब 87 मील दक्षिण में स्थित है और शिया इस्लाम के लिए एक बेहद पवित्र शहर माना जाता है।
पहले से पता था लोकेशन
अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसियों को पहले से ही उनके ठिकाने की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे सार्वजनिक नहीं किया था। अब पहली बार इस लोकेशन को लेकर खुलासा किया गया है।
पब्लिक से क्यों बच रहे मोजतबा?
सत्ता संभालने के बाद से मोजतबा खामनेई को आज तक सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। इस वजह से उनके जीवित होने को लेकर कई तरह के सवाल और अफवाहें भी फैल रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि 56 साल के मोजतबा खामनेई उसी हमले में मारे गए थे, जिसमें उनके पिता की जान गई थी। हालांकि, इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
ईरानी सरकार ने किया खंडन
इन सभी अफवाहों के बीच ईरानी अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि मोजतबा खामनेई जिंदा हैं और देश की कमान संभाल रहे हैं।
बीच जंग में गायब, उठे सवाल
ईरानी सरकार का कहना है कि वे पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के दौरान देश की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, उनकी वास्तविक स्थिति को लेकर अभी भी अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।
पिता की मौत के बाद संभाली थी सत्ता
मोजतबा खामनेई को यह पद अपने पिता आयतुल्लाह अली खामनेई की 28 फरवरी को हुई मौत के बाद मिला था। उनके पिता की भी मौत अमेरिकी-इजरायली हमलों में ही हुई थी, जिसके बाद मोजतबा को देश की कमान सौंपी गई।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-

Donald Trump Warns Iran: 18 मिनट में ईरान को क्या-क्या चेतावनी दीं? कहा- ‘खात्मे के लिए 1 रात काफी, बूम-बूम’
-

US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का?
-

Iran War Impact: भारत के पड़ोस में गैस-तेल का संकट, आधे भरे मिलेंगे सिलेंडर, 2 दिन छुट्टी- वर्क फ्रॉम होम भी
-

IRGC Intelligence Chief: कौन थे Majid Khademi? जिनकी लोकेशन लीक होने का शक, अमेरिका ने किया काम तमाम
-

Panama Canal Dispute: होर्मुज के बाद अब पनामा नहर पर भिड़े अमेरिका-चीन, विवाद बढ़ा तो भारत के लिए झटका कैसे?
-

F-15E Down In Iran: दुश्मन की धरती से आधी रात को अपना पायलट उठा ले गया अमेरिका, नाकाम किया ईरान का प्लान!
-

LPG Oil Crisis: ईरान ने भारत को तेल देने से किया मना, पेमेंट की वजह से चीन गया जहाज? सरकार ने क्या कहा
-

Iran Rejects Ceasefire: नहीं रुकेगा महायुद्ध! ईरान के बाद अमेरिका ने भी पाकिस्तान के सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया
-

Trump on Canada: ईरान की मार से पस्त हुए ट्रंप? कनाडा को 51वां राज्य बनाने की धमकी ली वापस, बोले- और जंग नहीं
-

Iran USA War: ट्रंप की डेडलाइन को ईरान ने दिखाया ठेंगा, होर्मुज स्ट्रेट पर लिया सबसे बड़ा फैसला, तबाही तय!
-

Iran Ceasefire Terms: ‘टेम्परेरी सीजफायर पर नहीं खुलेगा होर्मुज, जो बने-कर लो’, ट्रंप को ईरान की सीधी धमकी
-

Pilot Rescue Operation Iran: लादेन को निपटाने वाली SEAL Team-6 ने कैसे बचाया पायलट को? 2 दिन कहां छुपा रहा?
-

Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान?
-

US-Iran War: JASSM-ER मिसाइल कितनी घातक? Trump ने ईरान के खिलाफ क्यों तैनात की? अब 37 दिनों की जंग का अंत?
-

US pilot rescue Iran: दुश्मन की धरती,चारों तरफ गोलियां! कैसे ईरान के जबड़े से अपने पायलट को खींच लाया अमेरिका?



