International
oi-Smita Mugdha
Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इजरायल ने ईरान पर फरवरी के आखिरी दिन बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया है। इसमें करीब 30 अहम ठिकानों को निशाना बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों में सैन्य अड्डों और खुफिया प्रतिष्ठानों को टारगेट किया गया। तेहरान में अफरा-तफरी का माहौल है और ईरान ने भी जवाबी हमले किए हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई के आवास को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि बताया जा रहा है कि हमले के समय वह तेहरान में मौजूद नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

Israel Iran War: खामनेई के घर समेत इन इलाकों पर हमले
– खामनेई के आवास के अलावा ईरान के राष्ट्रपति के आवास और एक इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल ईरान की ओर से नहीं हुई है।
– राजधानी तेहरान के डाउनटाउन इलाके में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरानी समाचार एजेंसी फार्स के अनुसार, यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जुम्हूरी इलाके में कई मिसाइलें गिरीं, जिससे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में दहशत फैल गई।
– मौके पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों ने विस्फोटों और धुएं की पुष्टि की है। अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान में धूएं और धमाकों की आवाज से दहशत है।
Israel का दावा, अपनी सुरक्षा के लिए किया हमला
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज (Israel Katz) ने बयान जारी कर कहा कि यह कार्रवाई ‘प्री-एम्प्टिव अटैक’ है। उद्देश्य संभावित खतरों को पहले ही निष्क्रिय करना है। उनके मुताबिक यह हमला इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया। हमले के बाद तेहरान में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और कई इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इजरायल ने भी संभावित जवाबी कार्रवाई को देखते हुए देशभर में आपातकाल लागू कर दिया है। स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद कर दिए गए हैं और एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
ईरान ने 5 देशों पर किया एक साथ अटैक
अब पूरी दुनिया की नजर ईरान की प्रतिक्रिया पर टिकी है। ईरान ने पर एक साथ इजरायल के 70 ठिकानों पर अटैक किया है। इस हमले के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इस भयानक क्षेत्रीय संघर्ष का असर वैश्विक राजनीति और कूटनीतिक संबंधों पर पड़ना तया है।
-

Israel Iran जंग के बीच दिल्ली से तेल अवीव जा रही Air India फ्लाइट लौटी, यात्रियों के पास क्या है विकल्प ?
-

Lt Gen JFR Jacob कौन थे? कैसे एक यहूदी अफसर ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया?-पूरा किस्सा
-

Israel Iran War 2026: धमाकों के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर ने छोड़ा तेहरान, सुरक्षित बंकर में छिपे
-

Israel-Iran War: इजराइल में रह रहे भारतीयों के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी
-

Tarkash Afghanistan-Pakistan War Explainer: क्या ईरान भी कूदा जंग में? PAK का खात्मा शुरू?- बड़ा खुलासा
-

PM Modi In Israel: AI, FTA और हथियार… इजरायल से क्या-क्या लेकर लौट रहे पीएम मोदी? भारत हुए रवाना
-

PM Modi In Israel: कौन थे ‘जाम साहेब’? जिनका पीएम मोदी ने किया जिक्र, इजरायल में लगी है मूर्ति
-

PM Modi In Israel: क्या है I2U2? पीएम मोदी ने इजरायली संसद में किया जिक्र, भारत के लिए क्यों जरूरी- Explainer
-

PM Modi Israel Visit: इजरायल में दोस्ती का अनूठा रंग, नेतन्याहू ने ‘नेहरू जैकेट’ पहनकर पीएम मोदी को चौंकाया
-

PM Modi ने विदेश दौरे के दूसरे दिन भारतीयों को दिया बड़ा तोहफा! अब इजरायल में चलेगा UPI
-

PM Modi in Israel: इजराइल के स्पीकर ऑफ द नेसेट’ मेडल से नवाजे गए मोदी, सर्वोच्च सम्मान वाले पहले भारतीय PM
-

Rinku Singh के पिता का शव ले जा रही गाड़ी को अचानक किसने रोका? फिर हुआ जमकर तमाशा! सामने आया VIDEO
-

Rinku Singh Father Passes Away: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से पीड़ित थे खानचंद्र
-

Surya Grahan 2026: इस दिन लगेगा सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण, 6 मिनट 22 सेकंड के लिए दुनिया में छाएगा अंधेरा
-

Rinku Singh Father Last Wish: ‘पिता की अंतिम इच्छा रह गई अधूरी’, रिंकू को रहेगा ताउम्र अफसोस! कोच का खुलासा



