Homeउत्तराखंडIsrael Iran War: नेतन्याहू के दफ्तर पर हुआ अटैक! IRGC का दावा,...

Israel Iran War: नेतन्याहू के दफ्तर पर हुआ अटैक! IRGC का दावा, ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री को इजरायल ने उड़ाया


International

oi-Siddharth Purohit

Israel Iran War: इजरायल-ईरान जंग के बीच इजरायल में नेतन्याहू के ऑफिस पर हमला किया गया है। ईरान में हुई खामेनेई की मौत के बाद IRGC ने ये हमला किया है। वहीं इस मामले पर इजरायल की तरफ से दावा किया गया है कि ऐसा कोई हमला अभी तक इजरायल की जमीन पर नहीं हुआ है।

नेतन्याहू को मारने की कोशिश

28 फरवरी से शुरू हुई इस जंग में ईरान को भारी नुकसान हुआ है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई समेत पूरी टॉप लीडरशिप खत्म हो चुकी है। वहीं IRGC के कमांडर लगातार इजरायल और उन सभी देशों में हमले किए हैं जिनमें अमेरिकी या उनसे सहोगियों के सैन्य अड्डे हैं। इजरायल में भी हमले हुए जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर आ रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू IRGC के मेन टारगेट पर हैं। इसीलिए उनको मारने की बार-बार कोशिश की जा सकती है।

Israel Iran War

क्या बोला इजरायल?

इजरायल के अखबार टाइम्स ऑफ इजरायल ने ईरान के दावे को सिरे से खारिज किया है। टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक पीएम नेतन्याहू के कार्यालय के पास ऐसी कोई मिसाइल नहीं गिरी है और IRGC का ये दावा पूरी तरह भ्रामक है।

लेबनान को किया धुआं-धुआं

इजरायल इस युद्ध को दो मोर्चों पर चल रहा है। लेबनान की तरफ से इजरायल पर हमले की कोशिश की गई। जिसके जवाब में इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत पर एकसाथ कई मिसाइलों से हमला किया है। जिससे लेबनान में भी कुछ लोगों के मारे जाने की खबर है और बड़ी तादाद में लोग घायल हुए हैं। दरअसल लेबनान में प्रॉक्सी गुट हिज्बुल्लाह शासन करता है। लेकिन उसके चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद ये कमजोर हो गया था। बावजूद इसके हिज्बुल्लाह ईरान के समर्थन में इजरायल पर हमले कर रहा है।

Israel Air Force ने तेहरान में फिर किए धमाके

वहीं इजरायली एयरफोर्स दावा रही है कि उसने नए सिरे से तेहरान में हमले शुरू किए हैं। जिसमें मंत्रालय और सेना के मुख्यालयों को फिर से निशाना बनाया गया है। जिसमें ईरान के जासूसी डिवीजन के हैड जलाल पोर हुसैन, और ईरानी इंटेलिजेंस विभाग के उपमंत्री सैयद याह्या हमीदी को भी मार दिया है। इन सब के बीच ईरान लगातार स्ट्रेट ऑफ होर्मूज को ब्लॉक करने की कोशिश कर रहा है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments