HomeराजनीतिJaipur Convocation Viral Girl: डिप्टी सीएम के सामने 'बेइज्जत कर इज्जत देना'...

Jaipur Convocation Viral Girl: डिप्टी सीएम के सामने ‘बेइज्जत कर इज्जत देना’ कहने वाली लड़की कौन?


Rajasthan

oi-Smita Mugdha

Jaipur Convocation Viral Girl: जयपुर में आयोजित हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एक छात्रा के बयान ने पूरे कार्यक्रम को चर्चा में ला दिया। यह घटना 25 मार्च 2026 को Rajasthan International Centre में आयोजित समारोह के दौरान सामने आई, जहां छात्रा ने मंच पर डिग्री लेते समय ऐसा तंज कसा, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में छात्रा डिग्री लेने के दौरान कहती नजर आती है, ‘बेइज्जती करके इज्जत देने के लिए धन्यवाद।’ यह बयान सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि यह टिप्पणी छात्रा की नाराजगी को दर्शाती है, जो समारोह के आयोजन को लेकर थी।

Jaipur Convocation Viral Girl

Jaipur Convocation Viral Girl: छात्रा ने वीडियो जारी कर दी सफाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रा का नाम सारा इस्माइल बताया जा रहा है। उन्होंने बाद में स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की शुरुआत में लंबी-लंबी स्पीच के बाद केवल गोल्ड मेडल पाने वाले छात्रों को ही मंच पर बुलाया गया था, जबकि अन्य छात्रों को बाद में डिग्री लेने के लिए कहा गया। इससे कई छात्रों में असंतोष फैल गया। उन्होंने कहा कि दो बैच के स्टूडेंट्स दूर-दराज से आए थे, बच्चों को डिग्री लेते हुए देखने के लिए उनके पैरेंट्स भी आए थे। इस वजह से आक्रोश में उन्होंने यह टिप्पणी की।

हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर का दीक्षांत समारोह का वीडियो वायरल।
राजस्थान के डिप्टी सीएम के सामने लड़की ने किया ये कमेंट।
जिसे सुनने के बाद हर कोई रह गया हक्का-बक्का।#jaipur #convocation #video #viralvídeo pic.twitter.com/zYrCDwdbEA

— Sagar Chaudhary (@Chaudhary_0909) March 26, 2026 “>

Convocation Viral Girl: वीडियो जारी कर दी सफाई

छात्रा ने वीडियो वायरल होने के बाद सफाई देते हुए यह भी कहा कि उन्हें पहले से यह जानकारी नहीं दी गई थी कि सभी छात्रों को एक साथ मंच पर नहीं बुलाया जाएगा। कई छात्र दूर-दराज से अपने परिवार के साथ इस खास मौके के लिए पहुंचे थे और उन्होंने समय व पैसा दोनों खर्च किया था। जब उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो छात्रों ने नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी।

हालांकि स्थिति बिगड़ने के बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और सभी छात्रों को एक-एक कर मंच पर बुलाकर डिग्री वितरित की गई। इसके बावजूद छात्रा का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब यह मामला बहस का विषय बन गया है। इस घटना पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। कुछ यूजर्स ने कहा कि यह छात्रों की भावनाओं और अपेक्षाओं को दिखाता है। दीक्षांत समारोह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर बेहतर प्रबंधन और स्पष्ट संवाद की जरूरत होती है, ताकि इस तरह की स्थिति से बचा जा सके।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments