HomeअपराधJaipur News: आमेर में जापानी पर्यटक से छेड़छाड़, CCTV में दिखे आरोपी,...

Jaipur News: आमेर में जापानी पर्यटक से छेड़छाड़, CCTV में दिखे आरोपी, पुलिस ने तेज की कार्रवाई


Last Updated:

Jaipur Amer Molestation Case: आमेर किले के पास विदेशी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है. पांच युवकों पर आरोप है कि उन्होंने रास्ते में महिला को घेरकर अभद्र व्यवहार किया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है. आमेर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन अधिकतर होमगार्ड के वीआईपी ड्यूटी में होने से आम पर्यटकों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है. स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आमेर किले के पास विदेशी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ मामले में पुलिस जांच में जुटी

जयपुर. राजधानी जयपुर के आमेर से  एक शर्मनाक घटना  सामने आई है, जहां जापान की एक महिला पर्यटक से छेड़छाड़ की घटना ने पर्यटन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह शर्मनाक घटना आमेर किले के गणेश पोल और जयगढ़ किले के बीच की सड़क पर हुई, जो पर्यटकों के लिए बेहद व्यस्त और लोकप्रिय मार्ग माना जाता है.

जानकारी के अनुसार, महिला पर्यटक जयगढ़ किले से घूमकर आमेर की ओर लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में पांच युवकों ने उसे घेर लिया और अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ की कोशिश की. अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए सीधे आमेर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया.

युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

जयपुर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें पांच संदिग्ध युवक जयगढ़ से आमेर की ओर आते हुए नजर आए हैं. पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है और उनकी तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

वीआईपी ड्यूटी में लगे रहते हैं अधिकांश होमगार्ड जवान

इस घटना ने आमेर जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार, आमेर महल क्षेत्र में करीब 100 से ज्यादा होमगार्ड तैनात हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश वीआईपी ड्यूटी में लगे रहते हैं. ऐसे में आम पर्यटकों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है. घटना के बाद पुलिस ने आमेर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है. साथ ही जापानी महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले वाले युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. स्थानीय लोग और  बाहर से आने वाले पर्यटकों का कहनाहै कि प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जानी चाहिए.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments