Cricket
oi-Naveen Sharma
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने वो कर दिखाया जिसका फैंस को 13 साल से इंतजार था। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलते हुए मुंबई ने न केवल 221 रनों के विशाल लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया, बल्कि 2012 के बाद पहली बार अपना सीजन का ओपनिंग मैच जीतकर पहले मैच की हार का सिलसिला भी खत्म कर दिया।
इस जीत के नायक रहे रोहित शर्मा और रयान रिकेलटन, जिन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से केकेआर के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बैटिंग मेंअगुवाई करते हुए मात्र 40 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। युवा अंगकृष रघुवंशी ने भी 29 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह (33*) और फिन एलन (37) के कैमियो की बदौलत केकेआर ने 4 विकेट पर 221 का विशाल स्कोर बनाया। मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
221 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रयान रिकेलटन ने ऐसी शुरुआत दी कि केकेआर मैच से बाहर हो गई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। रोहित शर्मा ने अपने हिटमैन अंदाज को जारी रखते हुए 38 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के जड़े।
रयान रिकेलटन ने महज 43 गेंदों में 81 रन ठोक दिए, जिसमें 8 छक्के और 4 चौके शामिल थे। मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव (16) और तिलक वर्मा (20) ने छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलीं। अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या (18*) और नमन धीर (5*) ने टीम को 19.1 ओवर में ही जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया।
मुंबई इंडियंस के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टीम साल 2013 से लगातार अपना पहला मैच हारती आ रही थी। 13 साल के इस लंबे इंतजार के बाद मिली जीत ने वानखेड़े के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा मुंबई ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा रन चेज हासिल कर लिया।
-

Mumbai Indians के दो बड़े धुरंधर अचानक हुए टीम से बाहर? KKR के खिलाफ मैच से पहले कोच का बड़ा खुलासा
-

IPL 2026 के बीच हार्दिक पंड्या ने खरीदी करोड़ों की मर्सिडीज वैन, गर्लफ्रेंड माहिका को किया गिफ्ट
-

IPL 2026: दो खिलाड़ी एक हसीना! ईशान और शुभमन के साथ दिखी इस मोहतरमा ने लूटी महफिल, VIDEO
-

IPL 2026: बांग्लादेश में फिर सजेगी आईपीएल की महफिल, सरकार ने ब्रॉडकास्ट पर लगा बैन लिया वापस, फैंस खुश
-

IPL 2026 का पहला बड़ा विवाद, हेनरिक क्लासेन के विकेट पर मचा घमासान, काव्या मारन के चेहरे पर छाई मायूसी
-

IPL 2026: धोनी की जगह अब कौन खेलेगा? 3 शतक जमाने वाला खिलाड़ी तैयार, गेंदबाजों पर काल बनकर टूटेगा
-

IPL 2026: आख़िरकार आलोचकों पर बरसे मिचेल स्टार्क, दिल्ली कैपिटल्स से नहीं जुड़ने का बताया कारण
-

SRH के लिए पहले ही मैच में Ishan Kishan ने रचा इतिहास, बनाया गजब का रिकॉर्ड, रैना ने दिया विस्फोटक बयान
-

VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल
-

RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में फिर मचेगा गदर! होगी चौके-छक्कों की बारिश? पिच और वेदर रिपोर्ट आई सामने
-

RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच के लिए प्लेइंग-11 फाइनल! कौन होगा पहला इम्पैक्ट प्लेयर, किसे मिलेगी जीत?
-

VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग



