Cricket
oi-Naveen Sharma
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को एक रोमांचक मैच में 3 विकेट से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे, जिसे पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
गुजरात टाइटंस की शुरुआत संतुलित रही। कप्तान शुभमन गिल ने 39 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 38 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। मध्यक्रम में ग्लेन फिलिप्स (25 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (18 रन) ने योगदान दिया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल और विजयकुमार विशाख ने अहम विकेट निकालकर गुजरात को 162 रन तक सीमित रखा।

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। प्रियांश आर्य जल्दी आउट हो गए, लेकिन प्रभसिमरन सिंह ने 37 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को संभाला। इसके बाद मैच का असली हीरो बने कूपर कॉनॉली, जिन्होंने 44 गेंदों में 72 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 18 रनों का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। अंत में जेवियर बार्टलेट ने 11 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
गुजरात की गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। राशिद खान और कगिसो रबाडा ने भी अहम विकेट लिए, लेकिन कॉनली की विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने गुजरात के गेंदबाज बेअसर नजर आए। कूपर कॉनली ने अकेले दम पर मुकाबला अपने नाम कर लिया, डेब्यू मैच में इस 22 साल के खिलाड़ी ने तहलका मचा दिया।
-

कौन हैं कूपर कॉनली? डेब्यू मैच में छीन लिया गुजरात टाइटंस से मैच, पंजाब किंग्स की जीत का हीरो
-

PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
-

IPL Mei Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: PBKS vs GT आईपीएल में आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें?
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 31 March: PBKS vs GT आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा?
-

Chandigarh Weather: क्या रद्द होगा PBKS vs GT का मैच? टॉस से पहले IMD के अलर्ट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन
-

Preity Zinta ने जिस पर कभी लुटाए थे करोड़ों, उसी के OUT होने पर मनाया जश्न, गुजरात की टीम में छाई खामोशी!
-

Delhi Capitals ने DP World के साथ मिलकर तैयार किया जीत का नया फॉर्मूला, बनाया टैलेंट तलाशने का मास्टरप्लान
-

Shubman Gill ने सड़क पर दौड़ाई करोड़ों की मर्सिडीज, जितने की कार, उतने में मुंबई में आ जाते कई घर!
-

Vaibhav Sooryavanshi: आखिर किससे डर गए वैभव सूर्यवंशी? होटल में जल्दी सोने पर हुए मजबूर! खुद बताई असली वजह
-

RR vs CSK: चेन्नई के लिए खेलते ही रूठ गई संजू की किस्मत, एक झटके में टूट गया 6 साल पुराना रिकॉर्ड
-

IPL के बीच हरभजन, सहवाग, आकाश चोपड़ा को कमेंट्री से हटाया गया? वायरल दावे के बाद सच आया सामने
-

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की शर्मनाक हार, राजस्थान रॉयल्स ने पिला दिया पानी
-

IPL के LIVE मैच में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, फिर मच गया बवाल! हुआ कुछ ऐसा कि अटक गई फैंस की सांसें?
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स
-

RR vs CSK: IPL में पहली बार होगा ऐसा, मैच से पहले तीन खिलाड़ी बाहर? चेन्नई की बढ़ी टेंशन!



