Cricket
oi-Naveen Sharma
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल के इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बल्लेबाजी का ऐसा तूफान खड़ा किया, जिसने चेन्नई सुपर किंग्स के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 250/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 207 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 43 रनों की हार झेलनी पड़ी। डबल हेडर के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटाई।
आरसीबी की शुरुआत आक्रामक रही। फिलिप साल्ट (46) और विराट कोहली (28) ने तेज रन जोड़कर टीम को मजबूत प्लेटफॉर्म दिया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में शानदार 50 रन बनाते हुए पारी को और ऊंचाई दी। लेकिन असली तूफान अंत में देखने को मिला, जब कप्तान रजत पाटीदार (48* रन, 19 गेंद) और टिम डेविड (70* रन, 25 गेंद) ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। डेविड ने 8 छक्के लगाकर मैच का रुख पूरी तरह आरसीबी की ओर मोड़ दिया। उन्होंने ओवरटन के एक ओवर में 30 रन जड़े।

250 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि सरफराज खान (50) और प्रशांत वीर (43) ने बीच के ओवरों में संघर्ष जरूर किया, लेकिन रन रेट का दबाव लगातार बढ़ता गया।
जेमी ओवर्टन (37) और अंत में अंशुल कंबोज (19*) ने कुछ बड़े शॉट लगाए, पर टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। आरसीबी के लिए गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने धमाकेदार काम करते हुए कुल 3 विकेट हासिल किए।
सुपर सन्डे के पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया, पहले खेलकर हैदराबाद ने 156 रनों का स्कोर हासिल किया था। जवाब में खेलते हुए लखनऊ ने अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। ऋषभ पंत टीम के लिए मैच फिनिश कर ले गए और 68 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली।
-

समीर रिजवी ने लगाई एक अनोखी हैट्रिक, विराट कोहली के खास क्लब में हो गए शामिल
-

IPL 2026: भारत के गेंदबाज ने डाली 154 की स्पीड से इस सीजन की सबसे तेज गेंद, मैदान पर मचा तहलका
-

संजीव गोयनका की आंखों से छलके आंसू, LSG की जीत के बाद भावुक वीडियो वायरल, पंत को लगा लिया गले
-

विराट कोहली रचेंगे इतिहास! CSK के खिलाफ सिक्सर किंग बनने का मौका, रोहित शर्मा के क्लब में होंगे शामिल
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 3 April: CSK vs PBKS, कल का मैच कौन जीता?
-

IPL 2026 SRH VS LSG: हैदराबाद को मिली दूसरी हार, लखनऊ ने खोला जीत का खाता, ऋषभ पंत ने जड़ा अर्धशतक
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 April: SRH vs LSG, ऋषभ पंत या ईशान किशन टॉस का बॉस कौन?
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 April: DC vs MI, बल्लेबाजों का दिखेगा दम या गेंदबाज करेंगे कमाल?
-

IPL के बीच में वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए पैट कमिंस, क्या टूर्नामेंट से हो गए बाहर? कारण आया सामने
-

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 4 April: DC vs MI, दिल्ली के धुरंधरों के सामने मुंबई के पलटन?
-

बिहार के लाल Vaibhav Sooryavanshi ने छुए आशीष नेहरा के पैर, जिससे लिया आशीर्वाद, उन्हीं की टीम को धोएंगे वैभव?
-

DC vs MI: अरुण जेटली स्टेडियम में ‘रिजवी’ का राज! बल्ले से ऐसे बदला मैच, मुंबई का किया बुरा हाल!



