Homeउत्तराखंडKal Ka Match Kon Jeeta 5 March: कल का मैच कौन जीता-...

Kal Ka Match Kon Jeeta 5 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड


Cricket

oi-Naveen Sharma

Kal Ka Match Kon Jeeta: गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज क्रिकेट इतिहास का एक यादगार मुकाबला खेला गया। टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन के अंदाज में खेलते हुए इंग्लैंड को 7 रनों से मात दे दी। इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार और ओवरऑल चौथी बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है।

​टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन आज अलग ही लय में नजर आए। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और मात्र 42 गेंदों में 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 गगनचुंबी छक्के और 8 चौके शामिल थे।

kal ka match kon jeeta

​मध्यक्रम में शिवम दुबे ने 43 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया और ईशान किशन ने भी 39 रनों की तेज पारी खेली। इन पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 253/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है।

254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने हार नहीं मानी। युवा सनसनी जैकब बेथेल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मात्र 45 गेंदों में अपना शानदार शतक (105 रन) पूरा किया। बेथेल की इस पारी ने एक समय भारतीय प्रशंसकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी थीं। जोस बटलर ने भी तेज शुरुआत की, लेकिन वे बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। विल जैक्स ने 35 रन बनाए लेकिन बेथेल अंतिम ओवर तक टिके रहे।

​मैच जब अंतिम ओवरों में बेहद रोमांचक मोड़ पर था, तब जसप्रीत बुमराह ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाया। उन्होंने 18वें ओवर में केवल 6 रन देकर इंग्लैंड पर दबाव बनाया। हार्दिक पांड्या ने महत्वपूर्ण समय पर विकेट चटकाकर इंग्लैंड की लय बिगाड़ दी।

अंतिम ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रनों की जरूरत थी। शिवम दुबे ने गेंदबाजी संभाली और पहली ही गेंद पर जैकब बेथेल के रन आउट होने के साथ ही भारत की जीत लगभग तय हो गई। जोफ्रा आर्चर ने आखिरी गेंदों पर कुछ बड़े शॉट जरूर लगाए, लेकिन इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 246/7 रन ही बना सकी और भारत ने 7 रनों से मैच जीत लिया।

इस जीत के साथ भारत अब 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगा। करोड़ों भारतीय प्रशंसकों की नजरें अब अपने खिताब को बचाने पर टिकी हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments