Entertainment
oi-Purnima Acharya
Karishma Tanna Pregnancy: टीवी और ओटीटी की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस अपने पति वरुण बंगेरा के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। करिश्मा तन्ना ने इस खास पल को बेहद खूबसूरत अंदाज में सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर किया है। उन्होंने कुछ प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिनमें कपल ने Mom और Dad लिखी बेसबॉल कैप पहन रखी है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत का इशारा दिया।
तस्वीरों में झलकी खुशी और एक्साइटमेंट
दूसरी तस्वीर में करिश्मा तन्ना अपने पति को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं और हाथ में छोटे-छोटे ऊनी मोजे पकड़े हुए इस खुशखबरी को और खास बना दिया है। कपल ने अपने पोस्ट में लिखा है- एक नन्हा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा तोहफा-अगस्त 2026। इस एक लाइन ने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है और देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल हो गया है।

पालतू डॉग्स के साथ शेयर की खास झलक
-करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा ने अपने पालतू कुत्तों के साथ भी तस्वीरें क्लिक कराई हैं, जो इस अनाउंसमेंट को और भी क्यूट बना रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। ये पोस्ट न सिर्फ उनके फैंस के लिए खास है बल्कि उनके परिवार और करीबियों के लिए भी बेहद भावुक पल लेकर आया है।
-जैसे ही करिश्मा तन्ना ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की, इंडस्ट्री के दोस्तों और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी। क्रिस्टिल डीसूजा, दीया मिर्जा, दलजीत कौर और धनश्री वर्मा सहित कई सेलेब्स ने कपल को शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा जैस्मिल भसीन, खुशी कपूर, भूमिका चावला और अनीता हसनंनदानी ने भी इस खुशखबरी पर अपना जबरदस्त रिएक्शन दिया है।
साल 2022 में हुई थी करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और बिजनेसमैन वरुण बंगेरा ने साल 2022 में मुंबई में बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। दोनों ने गुजराती रीति-रिवाजों के साथ अपने रिश्ते को नया नाम दिया था। शादी के बाद से ही ये कपल अक्सर अपनी केमिस्ट्री और खूबसूरत तस्वीरों के कारण चर्चा में रहता है।
टीवी से ओटीटी तक का शानदार सफर
-अगर करिश्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान ‘क्योंकि सास भी भी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) जैसे पॉपुलर सीरियल से बनाई थी। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस 8’ में हिस्सा लिया था जिससे उनकी पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ी थी।
-हाल के वर्षों में करिश्मा तन्ना ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर रुख किया और ‘Scoop’ वेब सीरीज में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘संजू’ में भी नजर आ चुकी हैं।
नई शुरुआत की ओर बढ़ता कपल
अब करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर में कदम रखने जा रहे हैं। अगस्त 2026 में उनके घर आने वाला ये नन्हा मेहमान उनके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। फैंस भी इस गुड न्यूज से बेहद खुश हैं और बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब ये कपल अपने बच्चे का स्वागत करेगा।
-

‘सुहागरात पर वो कांपने लगा था, रोने लगा था’, Chiraiya का खौफनाक सीन, शूट करते वक्त टूट गए सिद्धार्थ शॉ
-

‘मुझे उस शादी में नहीं रहना’, Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान
-

‘2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है’, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज
-

‘मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई’, 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया
-

Dhurandhar 2 BO Collection Day 18: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, 18वें दिन 1000 करोड़ पार, रचा ये इतिहास
-

Sonakshi Sinha क्या सच में प्रेग्नेंट हैं? इकबाल से शादी के बाद सोनाक्षी हिंदू या मुस्लिम कौन सा धर्म मान रही
-

‘महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की’, 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत?
-

Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही
-

लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो
-

Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश
-

‘अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए’, 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा
-

Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज
-

‘मुझे उस शादी में नहीं रहना’, Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान
-

Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं
-

किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड



