Homeट्रैवलKedarnath Badrinath मंदिर में गैर सनातनियों ​के प्रवेश पर रोक, सारा अली...

Kedarnath Badrinath मंदिर में गैर सनातनियों ​के प्रवेश पर रोक, सारा अली खान को भी देना होगा शपथ पत्र


Uttarakhand

oi-Pavan Nautiyal

Kedarnath Badrinath चार धाम यात्रा 2026 को लेकर बदरी केदार मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार गैर सनातनियों को मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जिसके लिए बदरी केदार मंदिर स​मिति सख्त नियम बना रही है। ऐसे में कई ऐसी हस्तियां हैं, जो कि बदरीनाथ केदारनाथ दर्शन के लिए आते हैं।

अगर कोई गैर सनातनी केदारनाथ बद्रीनाथ दर्शन के लिए आते हैं, तो उन्हें शपथ पत्र देना होगा। बदरी केदार मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लेते हुए दो धामों और अन्य 45 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

Kedarnath Badrinath temple Entry non-Sanatanists banned Sara Ali Khan will also have give affidavit

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगी रहेगी। अगर अभिनेत्री सारा अली खान भी केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए आएंगी तो आस्था का शपथ पत्र देना होगा। बदरी केदार मंदिर समिति (BKTC) की हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित किया जाए। इस फैसले के बाद समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।

हेमंत द्विवेदी से जब सारा अली को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जबाव दिया कि यदि कोई व्यक्ति, चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से क्यों न हो, सनातन धर्म में अपनी आस्था व्यक्त करता है और इसके लिए शपथ पत्र देता है, तो उसे मंदिर में दर्शन की अनुमति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि सारा अली खान जैसी हस्ती भी केदारनाथ आती हैं, सनातन में अपनी आस्था जताती हैं और एफिडेविट देती हैं, तो उन्हें दर्शन से नहीं रोका जाएगा। यह शपथ पत्र मंदिर परिसर में ही उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालु मौके पर ही अपनी आस्था का प्रमाण दे सके।

बता दें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान भगवान भोलेनाथ की भक्त हैंसारा अली खान कई बार केदारनाथ और पंच केदार के दर्शन के लिए पहुंच चुकी हैं। उनका केदारनाथ से खास जुड़ाव फिल्म केदारनाथ से शुरू हुआ। इस फिल्म की शूटिंग भी केदारनाथ घाटी में हुई थी, जिसके बाद से वह समय-समय पर यहां आकर पूजा-अर्चना और घाटी में समय बिताने आती रहती हैं। सारा के अलावा भी दूसरी कई अभिनेत्री और फिल्म जगत से जुड़े लोग केदारनाथ बद्रीनाथ दर्शन को पहुंचते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments