India
oi-Ankur Sharma
Kerala Assembly Elections 2026 (कांग्रेस लिस्ट): संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के प्रमुख सहयोगी केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में वी.डी. सतीशन, सन्नी जोसेफ, रमेश चेन्निथला, एम. मुरलीधरन, आयशा पोट्टी, चांडी ओम्मन और आर्यदान शौकत जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
तो वहीं इस लिस्ट में मलयालम अभिनेता रमेश पिशारोडी का भी नामं शामिल है, वो पलक्कड़ से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि राज्य में 9 अप्रैल को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 मई तक की जाएगी।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मंगलवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई। संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा ‘पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सीटों के बड़े हिस्से के लिए कई नाम साफ कर दिए हैं। जीतने की क्षमता उम्मीदवारों के चयन का एक प्रमुख मानदंड है।’
Kerala Assembly Elections 2026 list: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट
यह महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, केरल कांग्रेस प्रमुख सन्नी जोसेफ, एआईसीसी केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी, अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, अभिषेक दत्त, नीरज डांगी और पी.एल. पुनिया सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। सोमवार को भाजपा ने भी अपनी 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।
Kerala Elections 2026 list: कौन हैं Ramesh Pisharody?
रमेश पिशारोडी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन, एक्टर, टीवी होस्ट और फिल्म डायरेक्टर हैं। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री के लिए वह खास पहचान रखते हैं। पिशारोडी ने अपने करियर की शुरुआत मिमिक्री आर्टिस्ट के रूप में की थी, वह कॉमेडियन सलीम कुमार की टीम कोचीन स्टैलियंस से जुड़े थे। टीवी शो Cinemala, Comedy Show और बाद में Bluff Masters से उन्हें बड़ी पहचान मिली।
Congress announces first list of 55 candidates for the upcoming Keralam Assembly Elections
State party president Sunny Joseph fielded from Peravoor seat, VD Satheesan fielded from Paravur, Chandy Oommen from Puthuppally, Ramesh Chennithala from Haripad, Ramya Haridas from… pic.twitter.com/S7qDjtg6qK
— ANI (@ANI) March 17, 2026 “>
-

Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई
-

Kerala Election 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, नेमोम से मैदान में राजीव चंद्रशेखर, 47 उम्मीदवारों की लिस्ट
-

Kerala Opinion Poll 2026: केरल में किसकी बनेगी सरकार? सर्वे ने बढ़ाई LDF-UDF की टेंशन
-

क्रॉस वोटिंग के लिए 5 करोड़ का ऑफर! राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने BJP पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
-

Kerala Assembly Election 2026: केरल में कब होगी वोटिंग और काउंटिंग? चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान
-

कुलदीप-वंशिका की शादी में परोसी गई स्पेशल थाली, जानिए कीमत और मेन्यू भी, हरीश रावत ने खास अंदाज में दी बधाई
-

Assembly Election 2026 Dates Highlights: ‘5 राज्यों के चुनावों के ऐलान से फेक न्यूज तक’, EC की PC की खास बातें
-

Assembly Election 2026 Date LIVE: असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनाव की तारीखों का ऐलान
-

LPG Shortage: गैस संकट के बीच दिल्ली में कांग्रेस का हल्लाबोल,’संसद घेराव’ करने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता
-

Bihar Rajya Sabha Election: मतदान के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, तेजस्वी बोले- ‘सब अफवाह’
-

Rajya Sabha Polls: BJP’s Sanjay Bhatia and Congress’s Karamvir Boudh Secure Election Wins Amid Controversy
-

MP News: मध्य प्रदेश में LPG संकट, गैस नहीं मिलने से ठंडी पड़ी रसोई, होटल-ढाबे बंद होने की कगार पर
-

कांशीराम जयंती पर भोपाल में बहुजन समाज का बड़ा संदेश: संविधान बचाने के लिए राहुल गांधी का साथ दें
-

Mojtaba Khamenei Health: ईरान में धमाके के बीच फरार हुए मोजतबा खामेनेई, इस देश ने दी शरण
-

Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट



