Homeउत्तराखंडKerala Opinion Poll 2026: केरल में किसकी बनेगी सरकार? सर्वे ने बढ़ाई...

Kerala Opinion Poll 2026: केरल में किसकी बनेगी सरकार? सर्वे ने बढ़ाई LDF-UDF की टेंशन


India

oi-Bhavna Pandey

Kerala Opinion Poll 2026: केरल में 2026 के विधानसभा चुनाव की तरीख का ऐलान 15 मार्च को चुनाव आयोग ने कर दिया है। केरल में लेकर जारी सियासी हलचल के बीच MATRIZE-IANS का नया ओपिनियन पोल सामने आया है।

इस सर्वे ने राज्य की चुनावी तस्वीर को और दिलचस्प बना दिया है। आकलन के अनुसार राज्य की अधिकांश सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी रहने वाला है, जहाँ वामपंथी और कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है, जबकि भाजपा भी कुछ सीटों पर प्रभाव दिखाती नजर आ रही है।

Kerala Opinion Poll 2026

140 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले का अनुमान

ओपिनियन पोल के मुताबिक केरल की 140 विधानसभा सीटों में से करीब 140 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। सर्वे के अनुसार वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को 61 से 71 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) 58 से 69 सीटों के बीच सिमट सकता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के खाते में 2 सीटें आने की संभावना जताई गई है।

दक्षिण केरल में एलडीएफ को बढ़त

सर्वे के क्षेत्रीय आकलन के मुताबिक दक्षिण केरल की 48 सीटों में एलडीएफ बढ़त बनाता नजर आ रहा है। इस क्षेत्र में एलडीएफ को 22 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि यूडीएफ को 18 से 22 सीटों के बीच समर्थन मिल सकता है। बाकी सीटों पर अन्य दल या करीबी मुकाबले की स्थिति बन सकती है।

सेंट्रल केरल में यूडीएफ की स्थिति मजबूत

सेंट्रल केरल की 44 सीटों पर यूडीएफ का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहने का अनुमान जताया गया है। सर्वे के अनुसार इस क्षेत्र में यूडीएफ को 21 से 26 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एलडीएफ को 17 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है।

मालाबार क्षेत्र में एलडीएफ आगे

मालाबार क्षेत्र की 48 सीटों में एलडीएफ सबसे आगे दिखाई दे रहा है। सर्वे के मुताबिक इस क्षेत्र में एलडीएफ को 22 से 26 सीटें मिल सकती हैं, जबकि यूडीएफ भी मजबूत चुनौती देता नजर आ रहा है।

IANS–Matrize Kerala Opinion Poll – Seat Projection and Vote Share %

Seat Share:
LDF: 61–71,
UDF: 58–69,
NDA: 02–02,

Vote Share:
LDF: 42–43%,
UDF: 41–42%,
NDA: 12–13% pic.twitter.com/nQb6v7MRiL

— IANS (@ians_india) March 15, 2026 “>

कुल मिलाकर ओपिनियन पोल यह संकेत देता है कि 2026 का केरल विधानसभा चुनाव बेहद प्रतिस्पर्धी और दिलचस्प रहने वाला है, जहाँ दोनों प्रमुख गठबंधनों के बीच सत्ता की लड़ाई आखिरी चरण तक कांटे की टक्कर में बदल सकती है।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments