HomeराजनीतिKhushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री,...

Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप


India

oi-Ankur Sharma

Khushbu Sundar , Tamil Nadu Polls 2026 : ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू सुंदर के पति SundarC की राजनीति में एंट्री होने जा रही है। उन्हें नवनिर्मित Neethi Party ने मदुरै सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

आपको बता दें कि Neethi Party राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ गठबंधन में है।मालूम हो कि राज्य की कुल 234 सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा, जबकि मतों की गिनती 4 मार्च को की जाएगी।

Tamil Nadu Polls 2026

सुंदर सी के राजनीतिक एंट्री पर खुशबू ने X पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए लिखा, ‘निर्देशक/अभिनेता #SundarC ने मदुरै से #PuthiyanidhiKatchi (PNK) के उम्मीदवार के तौर पर राजनीति में प्रवेश किया है। वे #AIADMK के #2leaves (दो पत्तियाँ) चुनाव चिह्न के तहत #NDA की ओर से चुनाव लड़ेंगे। अपने दिवंगत पिता श्री #ChidambaramPillai, अपनी 94 वर्षीय माता DeivinaiChidambaramPillai, परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद के साथ, वे आपका समर्थन चाहते हैं। श्री @DrACSofficial के मार्गदर्शन में, थलाइवर @EPSTamilNadu के समर्थन से, BJP के प्रदेश अध्यक्ष भाई @NainarBJP और #NDAallaince के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर, वे जीतने और हमेशा की तरह जनता के आदमी बने रहने का वादा करते हैं।’

Khushbu Sundar: ‘मैं गर्व से फूली नहीं समा रही हूं’

उनकी जीवनसंगिनी के तौर पर, मैं गर्व से फूली नहीं समा रही हूं और मुझे पूरा यकीन है कि जिस इंसान ने पिछले 30 सालों से तमिलनाडु की जनता का मनोरंजन किया है, वह उन लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देगा, जिन्होंने उसे आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। हम विनम्रतापूर्वक आपकी कृपा, समर्थन और विश्वास की कामना करते हैं।

साउथ सिनेमा का बड़ा नाम है सुंदर सी

आपको बता दें कि सुंदर सी , जिनका पूरा नाम सुंदरवेल चिदम्बरम है, साउथ सिनेमा का बहुत बड़ा नाम है। 37 से अधिक फिल्मों का निर्देशन करने वाले सुंदर सी को कलईमामणि पुरस्कार मिल चुका है और वह तमिल सिनेमा में सबसे लोकप्रिय और व्यावसायिक फिल्म निर्माताओं में से एक हैं।

SundarC पर लगा था ‘लव जिहाद’ का आरोप

उनकी और सुंदर सी की प्रेम कहानी काफी चर्चित रही है। 200 फिल्मों में काम करने वाली खुशबू और सुंदर एक फिल्म के दौरान मिले थे, दोनों में दोस्ती हुई जो कि जल्द ही प्यार में बदल गई और लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली और शादी के बाद खुशबू ने अपना सरनेम खान हटाकर खुशबू सी कर दिया। जिसके बाद उनके पति पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगा था , काफी बवाल मचने पर खुशबू ने ही लोगों को लताड़ृ भी लगाई थी और कहा था कि नफरत फैलाने वालों से दूर रहे, आपको बता दे कि इस कपल को दो बेटियां हैं।

37 फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं सुंदर सी

सुंदर सी ने रजनीकांत की अरुणाचलम (1997) और कमल हासन की अंबे सिवम (2003) सहित 37 फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में उल्लाथाई अल्लिथा (1996), उन्नाई थेडी (1999), विनर (2003), गिरी (2004), कलाकलाप्पु (2012), थेया वेलाई सेय्यानम कुमारु (2013), अरनमनई सिनेमैटिक यूनिवर्स (2014-2024) और माधा गज राजा (2025) शामिल हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments