India
oi-Ankur Sharma
Love Story: मशहूर गायक और राजनेता बाबुल सुप्रियो इस वक्त आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनका इंटरव्यू, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा पर आरोप लगाया है कि उनकी वजह से सिंगिंग करियर बर्बाद हुआ था, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं। चलिए इसी बीच बाबुल सुप्रियो की निजी जिंदगी के बारे में बात करते हैं।
आपको बता दें कि रोमांटिंक गानों के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले बाबुल सुप्रियो को निजी जिंदगी में दो बार प्यार हुआ, उन्होंने दो शादियां की है। उनकी पहली पत्नी का नाम रिया था, जिससे कि वो टोरंटो में शाहरुख खान के एक कॉन्सर्ट में मिले थे।

दोनों में प्यार हुआ और फिर दोनों ने साल 1995 में शादी कर ली, इस शादी से उनको एक बेटी शर्मिली है जिसका का जन्म 1996 में हुआा था लेकिन इस शादी की उम्र लंबी नहीं रही, रिया और बाबुल ने साल 2015 में तलाक ले लिया,उनके अलगाव की वजह आज तक साफ नहीं है।
एयर होस्टेस रचना शर्मा से Babul Supriyo ने की दूसरी शादी
लेकिन इसके बाद अगस्त 2016 को बाबुल ने जेट एयरवेज़ की एयर होस्टेस रचना शर्मा से दूसरी शादी कर ली, उस वक्त लोगों को काफी हैरानी हुई थी और लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि क्या रिया से बाबुल के अलग होने की वजह रचना तो नहीं? फिलहाल इस बारे में कभी कोई बयान बाबुल, रिया या रचना की ओर से सामने नहीं आया है।
35000 फीट की ऊंचाई पर Babul Supriyo को हुआ था प्यार
एक बंगाली अख़बार को दिए इंटरव्यू में बाबुल सुप्रियो ने अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा था ‘कि ‘वो रचना से पहली बार समुद्र तल से 30-35,000 फ़ीट ऊपर मिले थे, दरअसल दोनों की मुलाकात हवाई यात्रा के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा था कि पिछले दो सालों से, ऐसा लगता है कि मेरी क़िस्मत हवा में ही घूम रही है। समुद्र तल से 35000 फ़ीट ऊपर अजीब-अजीब चीज़ें हो रही हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई ऊपर बैठा है और मेरी ज़िंदगी की कहानी लिख रहा है। मेरे साथ ऐसा दो बार हो चुका है।’
‘अगर इन्हें टिकट मिलता है, तो ये चुनाव ज़रूर जीतेंगे’
‘मुझे लोकसभा का टिकट तब मिला, जब मैं एक फ़्लाइट में था। उस समय बाबा रामदेव मेरे बगल में बैठे थे। बातचीत के दौरान, उन्होंने मुझे राजनीति में आने का मौका दिया और साथ ही भारतीय जनता पार्टी से टिकट दिलाने का वादा भी किया। अचानक, वहां खड़ी एयर होस्टेस ने कहा कि अगर इन्हें टिकट मिलता है, तो ये चुनाव ज़रूर जीतेंगे।’
‘मेरी उलझी हुई ज़िंदगी में एकमात्र X-factor है मेरी पत्नी’
फिर उन्होंने बताया कि ‘लगभग दस दिन बाद, कोलकाता वापस जाते समय, मैं उस एयर होस्टेस से फिर मिला। लेकिन इस बार, वह मुझे कुछ ख़ास लगी। शायद यह पहली नज़र का प्यार था। उनसे बात करने के कुछ ही मिनटों के अंदर मैंने उनका नाम और फ़ोन नंबर मांग लिया।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘ मुझे उसकी सादगी बहुत पसंद आई। मेरी उलझी हुई ज़िंदगी में यही एकमात्र X-factor है।’
साल 2017 में Babul Supriyo दूसरी बार बने पिता
उसके बाद, मैंने उसे कई बार प्रपोज किया, लेकिन वह राज़ी नहीं हुई। फिर मैंने अगले चालीस दिनों तक हर दिन एक गाना लिखकर उसे भेजना शुरू कर दिया। तभी उसने मुझे नोटिस करना शुरू किया। हमने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर आखिरकार शादी करने का फ़ैसला किया। इस शादी से भी बाबुल को एक बेटी है, जिसका नाम नैना है और इसका जन्म साल 2017 में हुआ था।
-

West Bengal Elections 2026: ‘ममता के घर में मोदी’, पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित
-

West Bengal Elections 2026: ‘₹1000 करोड़ की डील’, ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह?
-

BJP Manifesto: बंगाल में 6 महीने में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन,महिलाओं को 3000, भाजपा घोषणापत्र की 10 बड़ी बात
-

West Bengal Election: क्या प्रशांत किशोर के बिना भी जीतेगी ममता बनर्जी? ‘PK फैक्टर’ TMC के लिए कितना जरूरी
-

Mamata Banerjee: सैलरी-पेंशन का 1 भी रुपया नहीं लेती हैं, इकोनॉमी क्लास में चलने वाली CM कैसे चलाती हैं खर्चा?
-

‘हुमायूं कबीर की BJP से ₹1000 करोड़ की डील, डिप्टी CM बनूंगा’, TMC के स्टिंग Video पर हंगामा, नेता ने दी सफाई
-

Video: ’20 साल और विपक्ष में रह लेंगे’, हुमायूं कबीर से 1000 की डील पर अमित शाह का ‘बाबरी’ जवाब
-

Humayun Kabir Net Worth: ‘1000 करोड़ की डील’ वाले हुमायूं कबीर अथाह संपत्ति के हैं मालिक, कैसे करते हैं कमाई?
-

पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती
-

Bengal Chunav 2026: 7वां वेतन, घुसपैठ पर एक्शन, PM मोदी की बंगाल को 6 गारंटी, चुनाव जीते तो क्या करेंगे?
-

मालदा में न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ NIA की जांच शुरू
-

19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम
-

‘Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया’, शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू
-

‘पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल
-

Kerala Assembly Elections 2026: ‘BJP वोट खरीद रही’ , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ?



