Homeव्यवसायLPG: 'अफवाहों से बचें; घबराएं नहीं, घर पर ही मिलेगा सिलिंडर', सरकार...

LPG: ‘अफवाहों से बचें; घबराएं नहीं, घर पर ही मिलेगा सिलिंडर’, सरकार की एलपीजी प्रयोग में किफायत बरतने की अपील


पश्चिम एशिया में हालिया घटनाक्रमों  के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला में पैदा हुई चिंताओं के बीच, भारत के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ऊर्जा सुरक्षा पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि वर्तमान में देश के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

सरकार ने देश में आम लोगों से एलपीजी के मसले पर अफवाहों से बचने की अपील की है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने देश के लोगों से अपील करते हुए कहा, “घबराएं नहीं और पैनिक न करें। बुकिंग के बाद उनके घर पर ही मिलेगा सिलिंडर की डिलिवरी सुनिश्चित की जाएगी।” उन्होंने लोगों से कहा कि वे एलपीजी के इस्तेमाल में किफायत बरतने की कोशिश करें और संभव तो हो पीएनजी का इस्तेमाल शुरू करें।

पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक संघर्ष के बीच भारत सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति शृंखला, नागरिकों की सुरक्षा और बाजार स्थिरता को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। एक तरफ जहां विदेश मंत्रालय वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए कूटनीतिक प्रयास कर रहा है, वहीं पेट्रोलियम और शिपिंग मंत्रालयों ने घरेलू स्तर पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता और लॉजिस्टिक्स के सुचारू संचालन का भरोसा दिया है। आपूर्ति को बाधित करने वाले तत्वों पर भी देशव्यापी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

ऊर्जा आपूर्ति और कूटनीतिक पहल पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।। प्राकृतिक गैस की खपत को लेकर उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों के तहत कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं का पीएनजी में शिफ्ट होना अधिक फायदेमंद होगा।

एलपीजी जमाखोरों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?

एलपीजी जमाखोरों पर देशव्यापी कार्रवाई बाजार में ईंधन की कृत्रिम कमी रोकने के लिए सरकार ने प्रवर्तन कार्रवाई  तेज कर दी है। सुजाता शर्मा के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में देश भर में लगभग 12,000 छापेमारी की गई हैं, जिनमें 15,000 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।


  • दिल्ली और उत्तर प्रदेश: दिल्ली में एक दिन पहले 600 सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि यूपी में 450 निरीक्षणों के दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • जम्मू-कश्मीर और केरल: जम्मू-कश्मीर में 564 छापेमारी कर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई हैं और गिरफ्तारियां हुई हैं

  • केरल: 1,000 निरीक्षणों में घरेलू और कमर्शियल दोनों प्रकार के सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

  • मध्य प्रदेश: राज्य में 1,200 छापों के दौरान 1,800 सिलेंडर पकड़े गए हैं

इसके अतिरिक्त, तेल विपणन कंपनियों  की टीमों ने लगभग 2,500 रिटेल आउटलेट्स और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप्स पर औचक निरीक्षण किया है।

विदेश मंत्रालय की ओर से क्या बताया गया?

वैश्विक मंच पर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी है कि विदेश मंत्री ने ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि काजा कलास के निमंत्रण पर ईयू विदेश मामलों की परिषद की बैठक में हिस्सा लिया।। इस बैठक में पश्चिम एशिया के हालात और ऊर्जा सुरक्षा पर इसके प्रभाव पर विशेष चर्चा की गई, तथा संघर्ष को जल्द समाप्त करने के लिए कूटनीति की आवश्यकता पर बल दिया गया।

जहाजरानी मंत्रालय ने क्या बताया?

शिपिंग ऑपरेशंस और नाविकों की सुरक्षित वापसी आपूर्ति शृंखला और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर शिपिंग मंत्रालय के राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक और जहाज पूरी तरह सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में दूतावासों के समन्वय से 161 भारतीय नाविकों को सुरक्षित भारत वापस लाया गया है। ऊर्जा आयात के मोर्चे पर, दूसरा एलपीजी कैरियर ‘नंदा देवी’ आज तड़के 2:30 बजे कांडला पहुंच गया है। ‘शिवालिक’ व ‘नंदा देवी’ दोनों जहाजों से कार्गो डिस्चार्ज किया जा रहा है और बंदरगाह पर कार्गो संचालन को सुव्यवस्थित किया गया है।



इसके साथ ही, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (जेएनपीए) की सड़क पर 450 कंटेनरों के पड़े होने की खबर को निराधार बताते हुए स्पष्ट किया गया है कि सभी कंटेनर तय नीति के अनुसार कंटेनर फ्रेट स्टेशनों (सीएफएस), गोदामों और फैक्ट्री परिसरों में सुरक्षित हैं। प्रेस वार्ता के दौरान यह भी बताया कि पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर सरकार की नजर बनी हुई है और आगामी 18 मार्च को विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments