India
oi-Puja Yadav
LPG e-KYC Alert: अगर आप भी घर में रसोई गैस (LPG) सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश के करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की हैं।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों को अपनी e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करनी होगी। ऐसा न करने पर भविष्य में गैस सिलेंडर की बुकिंग रुक सकती है और आपको मिलने वाली सब्सिडी भी बंद हो सकती है।

LPG Gas Connection e-kyc: क्यों अचानक अनिवार्य हुई e-KYC?
सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति (Global Energy Supply) पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए सरकार चाहती है कि गैस डिस्ट्रीब्यूशन पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित रहे।
e-KYC करना क्यों हुआ जरूरी
फर्जी कनेक्शन पर लगाम: आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए फर्जी या डुप्लीकेट गैस कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें खत्म करना।
वास्तविक उपभोक्ताओं की सुरक्षा: यह सुनिश्चित करना कि सीमित संसाधनों का लाभ केवल असली और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को ही मिले।
सब्सिडी का सही हस्तांतरण: ई-केवाईसी के जरिए यह सुनिश्चित होगा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी सीधे और सही बैंक खातों में पहुंचे।
घर बैठे मिनटों में कैसे करें e-KYC? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि e-KYC की यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है। आपको इसके लिए किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन से इसे आसानी से पूरा कर सकते हैं:
गैस कंपनी का ऐप डाउनलोड करें: सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपनी गैस कंपनी (Indane, HP Gas या Bharat Gas) का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें।
लॉगिन करें: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए ऐप में लॉगिन करें।
e-KYC विकल्प चुनें: ऐप के होम पेज या प्रोफाइल सेक्शन में आपको ‘e-KYC’ या ‘Aadhaar Verification’ का विकल्प दिखाई देगा।
Aadhaar FaceRD ऐप: फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से ‘Aadhaar FaceRD’ ऐप भी डाउनलोड करना होगा। यह यूआईडीएआई (UIDAI) का आधिकारिक ऐप है।
चेहरा स्कैन करें: निर्देशानुसार अपने चेहरे को मोबाइल कैमरे के सामने रखें। फेस स्कैन होते ही आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा और आपकी e-KYC सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगी।
क्या वाकई भारत का तेल 20-25 दिनों में खत्म हो जाएगा? क्या कह रही है सरकार
सोशल मीडिया पर चल रहे इन दावों के बीच विशेषज्ञों का कहना है कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है। हालांकि खाड़ी देशों (जैसे कतर और ईरान) से सप्लाई प्रभावित हुई है, लेकिन भारत के पास पर्याप्त रणनीतिक तेल भंडार (Strategic Petroleum Reserves) मौजूद है। सरकार ने ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’ और e-KYC जैसे कदम इसीलिए उठाए हैं ताकि कालाबाजारी को रोका जा सके और स्टॉक का प्रबंधन सही तरीके से हो।
मंत्रालय ने अपील की है कि उपभोक्ता अंतिम तारीख का इंतजार न करें। समय रहते e-KYC कराने से आप न केवल अपने कनेक्शन को सुरक्षित रखेंगे, बल्कि भविष्य में सिलेंडर की डिलीवरी या बुकिंग में आने वाली किसी भी तकनीकी परेशानी से भी बच सकेंगे। यह प्रक्रिया उपभोक्ताओं को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि गैस आपूर्ति प्रणाली को अधिक मजबूत और विश्वसनीय बनाने के लिए है।
-

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर अमिताभ बच्चन ने ये क्या कह दिया? लोगों ने किया ट्रोल, बोले- आप मैच मत देखिए
-

Dubai Gold Rate Today: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दुबई में सोने की कीमत में लगी आग, 9 मार्च का क्या है रेट?
-

वैश्विक सम्मेलन में विशेषज्ञों ने संयुक्त राष्ट्र दिवस पर बाल विवाह उन्मूलन का आह्वान किया।
-

LPG Shortage: LPG संकट पर सरकार अलर्ट, रेस्टोरेंट्स से सीधे बात करेंगी ऑयल कंपनियां, 3 सदस्यीय कमेटी बनी
-

Parliament Today: संसद में गूंजेगा ‘ईरान-अमेरिका’, लोकसभा में बोलेंग विदेश मंत्री, क्या है विपक्ष की तैयारी
-

MP News: न्यूजीलैंड पर भारत की शानदार जीत, मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले—हमारे खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ
-

Dubai Gold Rate Today: युद्ध की आहट से सोने में लगी आग! दुबई या भारत, 10 मार्च को कहां खरीदना है सस्ता?
-

Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी
-

LPG Cylinder Shortage: एलपीजी संकट पर प्रियंका गांधी का सरकार पर प्रहार, बताया क्यों हो रही है गैस की किल्लत
-

LPG Crisis : क्या बेंगलुरु में एलपीजी की कमी है? डिप्टी CM ने दिया ये जवाब, तेजस्वी ने लिखा पुरी को खत
-

LPG Gas Crisis: ईरान-अमेरिका जंग भारत की LPG सप्लाई पर कैसे डाल रहा असर? आपकी रसोई पर क्या होगा असर
-

Bangladesh Fuel Crisis: संकट में बांग्लादेश की लाइफलाइन बना भारत! पाइपलाइन से भेजा इतने टन डीजल
-

LPG Crisis: होटल-रेस्टोरेंट्स में कुकिंग गैस की कमी! सप्लाई को लेकर सरकार का नया आदेश
-

केंद्र सरकार ने रिफाइनरियों को दिया सख्त आदेश, LPG बुकिंग को लेकर बदला ये नियम
-

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाब कोठारी की पुस्तक ‘स्त्री की दिव्यता’ का लोकार्पण



