देश में ईंधन और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक अहम और राहत भरा अपडेट जारी किया है। वर्तमान में आपूर्ति शृंखला को लेकर किसी भी प्रकार की अटकलों पर विराम लगाते हुए, सरकार ने साफ किया है कि बाजार में एलपीजी और पेट्रोल की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रही है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने ईंधन वितरण की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि एलपीजी वितरक कंपनियों में कहीं किसी ‘ड्राईआउट’ (यानी ईंधन पूरी तरह खत्म होने की) की कोई भी सूचना नहीं है।



