HomeराजनीतिLPG Cylinder Raid: 12,000 छापे, 15,000 सिलेंडर बरामद, 10 लोग गिरफ्तार! कालाबाजारी...

LPG Cylinder Raid: 12,000 छापे, 15,000 सिलेंडर बरामद, 10 लोग गिरफ्तार! कालाबाजारी के खिलाफ एक्शन से हड़कंप


India

oi-Sumit Jha

LPG cylinder Raid 2026: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ लगातार देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि,पिछले कुछ दिनों में देशभर में लगभग 12,000 छापेमारी की गई है, जिसमें 15,000 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में बड़े स्तर पर कार्रवाई हुई है। वहीं, महाराष्ट्र के नासिक में भी पुलिस ने 16 मार्च 2026 को छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध सिलेंडर बरामद किए और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

LPG cylinder raid 2026

Gas cylinder black Marketing: देशभर में छापेमारी का बड़ा आंकड़ा

पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने बताया कि गैस सिलेंडरों के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सरकार सख्त है। पिछले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 12,000 जगहों पर छापे मारे गए हैं। इस पूरी कार्रवाई के दौरान अब तक 15,000 गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और कमर्शियल इस्तेमाल पर लगाम लगाना है ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

#WATCH | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, “Regarding enforcement action, so far, about twelve thousand raids have been conducted in the last few days. About fifteen thousand cylinders have been… pic.twitter.com/NdctA3RNQS

— ANI (@ANI) March 17, 2026 “>

ये भी पढ़ें: LPG Shortage: गैस संकट के बीच दिल्ली में कांग्रेस का हल्लाबोल,’संसद घेराव’ करने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता

LPG raid in Delhi UP: राज्यों में पुलिस और विभाग की कार्रवाई

अलग-अलग राज्यों में यह अभियान तेजी से चल रहा है। दिल्ली में कल ही 600 सिलेंडर पकड़े गए। उत्तर प्रदेश में 450 जगहों की जांच हुई और 10 लोग गिरफ्तार किए गए। जम्मू-कश्मीर में 564 छापे मारकर एफआईआर दर्ज की गई है। केरल में 1,000 से ज्यादा जगहों पर जांच हुई, जबकि मध्य प्रदेश में 1,200 छापों में 1,800 सिलेंडर जब्त किए गए। हर राज्य में पुलिस और प्रशासन कालाबाजारी करने वालों पर नकेल कस रहा है।

ये भी पढ़ें: Israel Iran War: 45,000 टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा गुजरात, कितने और शिप हैं रास्ते में? देखें लिस्ट

नासिक में पुलिस का बड़ा एक्शन

महाराष्ट्र के नासिक में भी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस इंस्पेक्टर प्रकाश अहेर के मुताबिक, 16 मार्च 2026 की शाम को एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा गया। वहां घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से 168 भरे हुए और करीब 300 खाली सिलेंडर बरामद किए हैं। इस मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पेट्रोल पंप और डिस्ट्रीब्यूटर्स की भी जांच

सिर्फ छापेमारी ही नहीं, बल्कि तेल कंपनियों की विशेष टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है। ये टीमें बिना बताए गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों (रिटेल आउटलेट्स) पर जाकर जांच कर रही हैं। अब तक करीब ढाई हजार गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों की अचानक चेकिंग की जा चुकी है। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कहीं भी नियमों का उल्लंघन न हो और ग्राहकों को सही दाम पर गैस और तेल मिल सके।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments