Homeउत्तराखंडLPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के...

LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?


Business

oi-Ankur Sharma

LPG Price Today: ईरान, इज़रायल और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच चल रहे तनाव के बीच, भारत में LPG को लेकर हाय तौबा मची हुई है, हालांकि सरकार बार-बार ये कह रही है कि देश में इसकी कमी नहीं है लेकिन फिर भी सिलेंडर को लेकक लोगों के मन में भय व्याप्त है।

LPG Price Today

तो वहीं आज राम नवमी के पर्व पर कुछ सोशल प्लेटफार्म पर कहा जा रहा है कि सरकार ने घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है और ये पूरी तरह से अफवाह है। 7 मार्च के बाद से एलपीजी के दाम स्थिर हैं। आइए विस्तार से जानते हैं आपके शहर में आज सिलेंडर कितने का मिल रहा है?

LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50
  • तिरुवनंतपुरम ₹922.00

LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम

  • नई दिल्ली ₹1,884.50
  • कोलकाता ₹1,988.50
  • मुंबई ₹1,836.00
  • चेन्नई ₹2,043.50
  • गुड़गांव ₹1,901.50
  • नोएडा ₹1,884.50
  • बैंगलोर ₹1,958.00
  • भुवनेश्वर ₹2,029.00
  • चंडीगढ़ ₹1,904.50
  • हैदराबाद ₹2,105.50
  • जयपुर ₹ ₹1,913.00
  • लखनऊ ₹2,007.00
  • पटना ₹ ₹2,133.50
  • तिरुवनंतपुरम ₹1,912.00

LPG Shortage Hindi: देश में LPG की कोई कमी नहीं’

इससे पहले बुधवार को, सरकारी तेल कंपनियों ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीज़ल या LPG की कोई कमी नहीं है, और लोगों से सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर यकीन न करने या पैनिक में खरीदारी न करने की अपील की। ​​देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने कहा है कि “पेट्रोल या डीज़ल की कोई कमी नहीं है”।

‘LPG अच्छी तरह से स्टॉक में हैं और पूरी तरह से चालू हैं’

उसके आउटलेट “अच्छी तरह से स्टॉक में हैं और पूरी तरह से चालू हैं”। इसके अलावा, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने कुछ इलाकों में फ्यूल की कमी की खबरों को “पूरी तरह से बेबुनियाद” बताया, और कहा कि “पूरे देश में फ्यूल की कोई कमी नहीं है”।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments